• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में जलने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

JK Gupta by JK Gupta
February 22, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
50
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विंढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता…


स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बुटवेढ़वा निवासी युवक दीपक कुमार पुत्र रामदास 33 वर्ष की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक कुमार 15 फरवरी 2026 को अपने ससुराल ग्राम हरिहरपुर, थाना भवनाथपुर, जिला गढ़वा (झारखंड) गए थे। उसी रात परिजनों को सूचना मिली कि वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें पहले डाल्टनगंज में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची रेफर किया गया।

इलाज के दौरान 20 फरवरी 2026 की रात उनकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने मुंशी पासवान, रविंद्र, संजय, अंजू देवी, नन्हकू पासवान सहित अन्य लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि घटना के बाद दीपक ने अपने जीजा को पूरी आपबीती बताई थी।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में परिजनों द्वारा नजदीकी थाने में लिखित तहरीर भी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

सोनभद्र. राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

Next Post

सोनभद्र. 25 हजार का इनामिया तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. 25 हजार का इनामिया तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीजपुर. अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने विवादित स्थल का किया निरीक्षण
  • बीजपुर. कंपोजिट विद्यालय महुली में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
  • शक्तिनगर. सोन संगम ने मनाया अपना आठवां स्थापना दिवस
  • बीजपुर. रिहंद परियोजना में कार्यरत विभिन्न कंपनियों के श्रमिको ने किया आंदोलन
  • केकराही. विद्युत आपूर्ति की लंबी कटौती से उपभोक्ता नाराज

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.