• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मिल्क मैन का 27 और लेदरमैन का 23 प्रतिशत आरक्षण पर कब्जा है, ऐसे में अदरमैन कहाँ जायेगा- संजय निषाद

JK Gupta by JK Gupta
February 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


Sonbhadra । निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद जनपद दौरे पर पहुंचे, जहां ओबरा में विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

ओबरा विधानसभा के ओबरा नगर स्थित क्लब नंबर 4 में विधानसभा स्तरीय शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए,  इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ने कहा कि मछुआ समुदाय को संविधान की सूची बद्ध श्रेणी में शामिल करने व ओबीसी सूची से नाम हटाने की मांग किया है, सामाजिक न्याय समिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा मिल्क मैन का 27 प्रतिशत और लेदरमैन का 23 प्रतिशत आरक्षण पर कब्जा है, ऐसे में अदरमैन कहाँ जाएगा,अदरमैन मोदी योगी के पास आया, जिसके बाद उनके लिये कानून बनाकर उनकी मदद किया जा रहा है ।

प्रधानमंत्री मत्स्य योजना, आयुष्मान भारत, किसान क्रेडिट कार्ड व छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समुदाय को अधिक से अधिक दिलाने पर उन्होंने जोर दिया, कहा कि कहा आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय बढ़ाने को लेकर फाइल चल रही है, जल्द ही कैबिनेट में निर्णय हो जाएगा ।

जातीय बैठकों को लेकर उन्होंने कहा कि सभी को अपनी बात कहने और समस्याओं को जानने का अधिकार है, सभी को कानून से सुरक्षा मिलनी चाहिए, हमारी सरकार में गरीब ब्राह्मण को भी 10 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है, जिससे गरीब ब्राह्मण का बेटा भी नौकरी पा रहा है।

ओबरा के अलावा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का कार्यक्रम चतरा ब्लाक में आयोजित है, यहां पर विधानसभा स्तरीय शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता अपने नेता को सुनने और देखने के लिए मौजूद दिखे।

Previous Post

Mohammad Salahuddin on Asif Nazrul:5 दिन तक खिलाड़ी सदमे में रहे… टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करने पर फूटा कोच का गुस्सा, नजरुल को बताया झूठा

Next Post

सलखन. विवाह समारोह में गए परिजन….इधर चोरों ने ताला तोड़ नकदी और गहनों पर किया हाथ साफ

Next Post

सलखन. विवाह समारोह में गए परिजन....इधर चोरों ने ताला तोड़ नकदी और गहनों पर किया हाथ साफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न
  • दुद्धी. कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन
  • सोनभद्र. डीएम के समाधान दिवस में पांच विभागाध्यक्ष रहे अनुपस्थित, स्पष्टीकरण जारी
  • सोनभद्र. खदान में दर्दनाक हादसा; एनसीएल कृष्णशिला में टैंकर चालक की दबकर मौत, 25 लाख मुआवजा
  • चोपन. स्टेट हाइवे पर खड़ी थी पुलिस…थाना प्रभारी ने कहा मुंह खोलो

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.