• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Mohammad Salahuddin on Asif Nazrul:5 दिन तक खिलाड़ी सदमे में रहे… टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करने पर फूटा कोच का गुस्सा, नजरुल को बताया झूठा

Admin by Admin
February 21, 2026
in खेल
0
Mohammad Salahuddin on Asif Nazrul:5 दिन तक खिलाड़ी सदमे में रहे… टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करने पर फूटा कोच का गुस्सा, नजरुल को बताया झूठा
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:February 21, 2026, 16:14 IST

Mohammad Salahuddin on Asif Nazrul: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन का कहना है कि भारत दौरे का बॉयकॉट करने पर खिलाड़ियों के दिमाग पर बुरा असर हुआ है. दो खिलाड़ी पांच दिन तक सदमे में रहे. सलाहुद्दीन ने पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल का आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश किया. सलाहुद्दीन ने नजरुल को झूठा बताया.

5 दिन तक खिलाड़ी सदमे में रहे, T20 WC का बॉयकॉट करने पर फूटा कोच का गुस्साZoom

बांग्लादेश के असिस्टेंट कोच ने खुलासा किया है कि 2 खिलाड़ी पांच दिन तक मेंटल कोमा में चले गए थे.

 ढाका. बांग्लादेश के सहायक कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सच को गलत तरीके से पेश किया और मौजूदा टी20 विश्व कप में टीम की भागीदारी को लेकर अपना रुख बदल लिया. सलाहुद्दीन ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला स्वीकार करना बहुत मुश्किल था. उन्होंने बताया कि टीम के दो सदस्य मानसिक रूप से बहुत टूट गए थे. नजरुल ने पहले कहा था कि सुरक्षा कारणों से भारत न जाने का फैसला सरकार ने लिया था, लेकिन इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों ने लिया था.

सलाहुद्दीन ने पत्रकारों से कहा, ‘उन्होंने बिल्कुल झूठ बोला. मैं भी एक शिक्षक हूं और शिक्षक आमतौर पर कम झूठ बोलते हैं. वह इस तरह खुलेआम झूठ बोलेंगे, इसकी मुझे उम्मीद नहीं थी. मैं खिलाड़ियों को अपना चेहरा कैसे दिखाऊंगा. उन्होंने तो पूरी तरह से अपनी बात बदल ली.’ सलाहुद्दीन ने कहा कि फैसले में खिलाड़ियों की कोई भूमिका नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘वह ढाका विश्वविद्यालय में शिक्षक हैं. मेरे देश के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान का कोई व्यक्ति ऐसा झूठ बोल रहा है. हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते. उन्होंने पहले कुछ और कहा और बाद में अपनी बात बदल ली.’

बांग्लादेश के असिस्टेंट कोच ने खुलासा किया है कि 2 खिलाड़ी पांच दिन तक मेंटल कोमा में चले गए थे.

बांग्लादेश ने भारत आकर मैच खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया. सलाहुद्दीन ने कहा कि टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद खिलाड़ी बहुत निराश थे. उन्होंने कहा, ‘विश्व कप में खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है और उनका सपना एक पल में टूट गया. मुझे पता है कि हमारे दो खिलाड़ी पांच दिन तक सदमे में रहे. वे पूरी तरह से टूट चुके थे.’

बांग्लादेश को भारत में अपने टी20 वर्ल्ड कप मैच न खेलने की जिद पर अड़े रहने का खामियाजा भुगतना पड़ा. ICC ने 24 जनवरी को बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में शामिल किया.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 21, 2026, 16:14 IST



Source link

Previous Post

FIH Pro League: कप्तान बदलने से भी नहीं टूटा हार का सिलसिला, भारत नहीं झेल पाया जवाबी हमला

Next Post

सोनभद्र. मिल्क मैन का 27 और लेदरमैन का 23 प्रतिशत आरक्षण पर कब्जा है, ऐसे में अदरमैन कहाँ जायेगा- संजय निषाद

Next Post

सोनभद्र. मिल्क मैन का 27 और लेदरमैन का 23 प्रतिशत आरक्षण पर कब्जा है, ऐसे में अदरमैन कहाँ जायेगा- संजय निषाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. युवक को बांधकर गांव में अर्द्धनग्न घुमाने के मामले में दरोगा और हेड कांस्टेबल निलंबित
  • सोनभद्र. खबर का असर; बिजली के पोल पर प्राइवेट युवक को चढ़ाने का आरोप, विभागीय कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2 बच्चों की मां से की शादी, मगर ये है बड़ा ट्विस्ट, Football Hindi News
  • सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत
  • सोनभद्र. Breaking: खेत की जुताई कर रही रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

Breaking News

सोनभद्र. युवक को बांधकर गांव में अर्द्धनग्न घुमाने के मामले में दरोगा और हेड कांस्टेबल निलंबित

by JK Gupta
August 12, 2026
0

@जे0 के0..... SONBHADRA। बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में युवक को रस्सी से बांधकर अर्द्धनग्न हालत में गांव में...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर; बिजली के पोल पर प्राइवेट युवक को चढ़ाने का आरोप, विभागीय कार्रवाई से मचा हड़कंप

by JK Gupta
August 12, 2026
0

@ जे0 के0........ -- लाइनमैन राजाबाबू को निष्काषित करने और जेई अरुण पाल को स्पष्टीकरण हुआ जारी -- बीते 3...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio