सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद….

सदर विभाग खण्ड क्षेत्र सलखन मुख्य बाजार का सरकारी हैण्ड पम्प दो सप्ताह पूर्व से खराब हो जाने आस पास बस्ती समेत व्यवसायी और राहगीरों के लिए विकट समस्या उत्पन्न हो गई है।महिला पुरुष बच्चे दुरदराज से पानी ले आने के लिए विवश हो गये हैं।
जब कि इस सम्बंध में बस्ती के लोगों ने सम्बंधित प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है।लेकिन आज तक खराब हैण्ड पम्प न बनने के कारण बस्ती के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
उक्त सम्बंध में इकबाल, भोला जयसवाल, पवन कुमार, सुशील कुमार, संतोष कुमार यादव, संजय, अजीज मियां, इत्यादि लोगों सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब हैण्ड पम्प बनवाने की म़ाग किया है।