• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. नौ कुंडिया गायत्री महायज्ञ के यज्ञकुंड में डाली गईं आहुतियां

JK Gupta by JK Gupta
February 17, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……


घोरावल विकासखंड के नोनी सरवट गांव में श्री शिव – हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार सुबह 8 बजे से 12 बजे तक यज्ञकुंड में आहुतियां डाली गई।

शांतिकुंज हरिद्वार से आईं बहन कंचन चौबे ने विधि विधान से जगदजननी माता गायत्री का पूजन कराया। श्रद्धालुओं ने दोपहर और रात्रि में भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व मंगलवार रात्रि आठ बजे से देर रात तक चले प्रवचन में बहन कंचन चौबे ने कहा कि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा आरंभ किया गया गायत्री परिवार आज वटवृक्ष बन चुका है। गायत्री मंत्र वैदिक संस्कृति का सबसे महान एवं शक्तिशाली महामंत्र है, जिसका विश्वव्यापी प्रचार हमारे परम गुरू के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व में हुआ।

आज लाखों परिवार गायत्री मंत्र की दीक्षा लेकर और माता गायत्री की साधना कर विश्व कल्याण में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। गायत्री परिवार से जुड़ने वाले व्यक्ति एवं परिवार वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को साकार करते हुए सारे विश्व के प्राणियों को अपना परिवार मानता है। गायत्री मंत्र समस्त ब्रह्मांड को एकसूत्र में पिरोता है। व्यासपीठ से बहन कंचन चौबे ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि सब लोग शाकाहारी बनें, ऊंच नीच की भावना से दूर रहें और समाज में व्याप्त कुरीतियों का परित्याग करें।

प्रवचन के प्रारंभ और समापन पर सभी ने एक स्वर से गायत्री मंत्र का पाठ किया। इस मौके पर पारसनाथ सिंह, रामअधीन, रामआसरे, राधारमण सिंह, मनोज सिंह, परमेश्वर, रामेश्वर, जगदीश, ईश्वर प्रसाद, काशीनाथ इत्यादि मौजूद रहे।

Previous Post

सलखन. मुख्य बाजार में सरकारी हैण्डपम्प दो सप्ताह से खराब, स्थानीय एवं राहगीर हुए परेशान

Next Post

Khelo India Winter Games 2026: गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का दूसरा चरण 23 से 26 फरवरी.

Next Post
Khelo India Winter Games 2026: गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का दूसरा चरण 23 से 26 फरवरी.

Khelo India Winter Games 2026: गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का दूसरा चरण 23 से 26 फरवरी.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सैफ पुरुष अंडर 20 चैम्पियनशिप के फाइनल में हारा भारत, बांग्लादेश ने पेनल्टी शूटआउट में मारी बाजी
  • करमा. मालगाड़ी की चपेट में आने से  व्यक्ति की मौत
  • सोनभद्र. हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का हुआ पाठ
  • अनपरा. अवैध कोयला कारोबार पर नहीं लग रहा अंकुश, नियमों को ताक पर रखकर हो रहा भंडारण
  • दुद्धी. प्राइवेट प्रकाशन की बुक एवं बुक लिस्ट मिलने के बाद भी सिर्फ नोटिस जारी करना बना चर्चा का विषय

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.