• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. हर घर नल जल योजना की जाँच कराये जाने की उठी मांग

JK Gupta by JK Gupta
February 17, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
201
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोन/सोनभद्र. @मिथिलेश जायसवाल…..


— ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र


जनपद सोनभद्र में कई करोड़ रूपये का बजट से जल जीवन मिशन (जल नल योजना)के तहत किये गये कार्यों मे भ्रष्टाचार की जांच कराये जाने की मांग ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने किया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद सोनभद्र अति पिछड़ा दुरूह आंचल एवं पहाड़ी जनपद होने के कारण यहाँ भी भारत सरकार की योजना “जल जीवन मिशन” के तहत कई करोड़ रूपये जनपद में पेयजल आपूर्ति हेतु टंकियाँ बनाकर पाइप लाइन द्वारा “हर घर नल जल योजना” के तहत पेयजल आपूर्ति करने के लिए धन मिला, परन्तु दुर्भाग्य रहा कि फर्जी तरीके से मानक के विपरीत कुछ जगहों पर टंकी एवं पाइप लाइन का निर्माण करके बाहरी ठेकेदारों एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से पैसों का बंदरबाँट कर लिया गया।

जबकि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित एवं मौखिक किया गया, परन्तु ठेकेदार की ऊँची पहुँच एवं सांठ-गांठ के चलते जांच के नाम पर रिजल्ट जीरो रहा। जबकि इसके पूर्व में विधायक एवं सांसद निधि के द्वारा जिले में दिये गये कार्यदायी संस्था जल निगम के द्वारा लगाये गये हैंडपंप आज भी मौके पर शत-प्रतिशत मौजूद हैं, तथा उसी के सहारे गाँवों में पीने के पानी का एक सहारा बना हुआ है तथा ग्राम पंचायत के निधि द्वारा कम अपर्याप्त संसाधन होने के बावजूद भी उसकी मेंटेनेंस एवं रिबोर करायी जाती है।

जबकि जल निगम के पास कम पैसे आते थे तब भी जनपद में कार्य अच्छे होते थे परन्तु जल जीवन मिशन में अथाह पैसा आने के बाद भी जनपद के ग्रामीण अंचलों में एक बूंद पानी नसीब नहीं हो रहा है। इस संदर्भ में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आगामी गर्मियों में पेयजल की समस्या को देखते हुए तत्काल किये गये कार्यों की स्थलीय निरीक्षण टीम बनवाकर जांच कराये जाने की मांग करते हुए सभी उच्च अधिकारियों के साथ-साथ मा० मुख्यमंत्री जी को लिखित सूचना दिया है।

यदि सही समय से उचित कार्यवाही नहीं किया गया तो इस संदर्भ में संगठन के लोग मजबूर होकर गाँव-गाँव में प्रदर्शन करेंगे क्योंकि ग्रामीण अंचलों में फर्जी दबाव बनाकर पाइप लाइन की पूर्ति एवं जलापूर्ति दिखाकर गाँव में होने वाली पानी की सप्लाई जो टैंकरों द्वारा की जाती थी वह भी बंद करा दी गयी है। इसलिए तत्काल प्रभाव से जांच कराया जाना न्याय हित में आवश्यक है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की 2025-2026 की चुनाव प्रक्रिया शुरू

Next Post

सलखन. मुख्य बाजार में सरकारी हैण्डपम्प दो सप्ताह से खराब, स्थानीय एवं राहगीर हुए परेशान

Next Post

सलखन. मुख्य बाजार में सरकारी हैण्डपम्प दो सप्ताह से खराब, स्थानीय एवं राहगीर हुए परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News

Breaking News

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
by Admin
August 13, 2026
0

Last Updated:August 13, 2026, 11:37 ISTLakshmi Shekhawat Success Story: झुंझुनूं के झाझड़ गांव की लक्ष्मी शेखावत हांगकांग में आयोजित एशियन...

Read moreDetails

मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने

मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
by Admin
August 13, 2026
0

Last Updated:August 13, 2026, 10:23 ISTमॉन्ट्रियल में नेशनल बैंक ओपन के फाइनल में दो अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा....

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio