Arundhati Choudhury Success Story: कोटा की स्टार बॉक्सर अरुंधती चौधरी ने स्पेन के एलिकेट में आयोजित बोस्को कप अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया. 70 किलोग्राम भारवर्ग में उन्होंने कजाकिस्तान, स्पेन और यूक्रेन की मजबूत बॉक्सरों को 5-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन आक्रामक और आत्मविश्वास से भरा रहा. यह अरुंधती का 11वां अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक है, जिसने कोटा और राजस्थान को गौरवान्वित किया.

