@जेo केo/सोनभद्र…….
— आधी रात दो से तीन के बीच वारदात को दिया गया अंजाम, खलासी ने गेट खुलवाने के लिए व्यवसाई को लगाई थी आवाज

Sonbhadra । जनपद में आधी रात के बाद पत्थर क्रेशर व्यवसाई की सिर कूंच कर हत्या की घटना सामने आई है, हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी मच गई, घटना के बाद सीसीटीवी और बीवीआर को क्षतिग्रस्त एवं पैसा चुरा लेने की बात कही जा रही है, जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, पुलिस आलाधिकारी समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने पत्थर को बरामद किया है जिसमें खून लगा हुआ है। मामला ओबरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
मामला ओबरा थाना क्षेत्र के बगमनवा का बताया जा रहा है, जहां देर रात दो से तीन बजे के बीच पत्थर क्रेशर व्यवसाई विष्णु हरि उपाध्याय निवासी थाना गोपीगंज जिला भदोही उम्र 78 वर्ष अपने पत्थर क्रेशर प्लांट पर सो हुए थे कि किसी ने पत्थर से सिर कूंच कर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी तब हुई जब प्लांट पर गिट्टी लोड कर एक ट्रक खड़ी थी उसे वाराणसी जाना था, ट्रक का खलासी संदीप पाल जब केसर मालिक को उठाने गया तो कोई आवाज नहीं आ रही थी, तब उसने प्लांट के कर्मचारी को उठाया और गेट खोलने की बात कही, कर्मचारी जब प्लांट मालिक उपाध्याय को देखा तो सन्न रह गया, बिस्तर पर खून फैला था और उठाने पर आवाज नहीं आ रही थी। सूचना पुलिस को दी गई।

क्रेशर प्लांट चलाने वाला कर्मचारी थोड़ी दूरी पर सोया था, लेकिन उसको घटना की भनक नहीं लगी, कर्मचारी ने बताया ट्रक का खलासी जब उनको उठाने आया था वह दोनों प्लांट मालिक को उठाने गए तब सीसीटीवी, लाइट सब टूटा था, अंधेरा हो गया था, लाइट जला कर देखा गया तो, मौत हो चुकी थी, पुलिस को बताया गया।
घटना की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, उनके साथ, सीओ फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी थी, एएसपी बताया कि ओबरा थाना क्षेत्र के बगमनवा में गिरधर सीमेंट प्लांट के मालिक जिसका नाम विष्णु हरि उपाध्याय के हत्या की सूचना मिली थी, पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही है, घटना कब और किस परिस्थितियों में हुई है इसकी जांच की जा रही है, परिवार की तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत किया जाएगा, जो लोग घटना में शामिल है, जल्द ही वह जेल में होंगे, हत्या की स्थित पर बताया कि उनके सिर पर पत्थर से वार किया गया है, चोरी की वारदात पर कहां की सारे पहलुओं पर जांच कर जानकारी दी जाएगी।
वारदात के बाद बताया जा रहा है कि आए दिन क्रेशर प्लांटों पर चोरी की घटनाएं हो रही है, इस घटना में भी चोरी की बात कही जा रही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा, जिस जगह हत्या की घटना हुई है उस क्षेत्र में सैकड़ों पत्थर क्रेशर प्लांट लगे हुए हैं।