@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर रविवार के देर शाम अपने ट्रैक्टर में सवार होकर डाला बाजार की ओर जा रही महिला अचानक से असंतुलित होकर नीचे गिरकर घायल हो गई, आनन फानन में लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गोरादह कोटा निवासी 30 वर्षीय पार्वती पत्नी रविन्द्र ट्रैक्टर पर बैठकर माइका से अपनी बहन व बहनोई संग डाला आ रही थी, उसी दौरान महिला डाला चढ़ाई पर अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिरकर घायल हो गई, जिसके बाद साथ के अन्य साथियों द्वारा आनन फानन में घायल महिला को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए चोपन अस्पताल रेफर कर दिया, और डाला पुलिस और ऐम्बुलेंस को सूचना दी गई
वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने घायल महिला पार्वती को उपचार हेतु एंबुलेंस से चोपन भेज दिया है, इस संबंध में चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला की चोपन अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।