• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता समेत परिजनों से मारपीट, खूब चला हंगामा

JK Gupta by JK Gupta
February 1, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
120
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


Sonbhadra । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों और अधिवक्ता साथियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें अधिवक्ता समेत तीन घायल बताते जा रहे हैं, मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, इधर अधिवक्ता से मारपीट की सूचना होते ही बार अध्यक्ष समेत अन्य अधिवक्ता साथी मेडिकल कॉलेज पहुंच कर हाल जाना।

अधिवक्ता आरती पांडेय ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वह मारकुंडी टोल पर पहुंची थी, लाइन में उनकी गाड़ी के आगे दो और पीछे गाड़ी लगी थी, जो काफी देर से खड़ी थी, रेड सिंगल होने के बाद भी गाड़ी आगे पीछे नहीं हट रही थी तब आरती के जीजा ने गाड़ी से उतर गार्ड से पूछताछ की, देखते ही देखते बातचीत विवाद में बदल गया।

विवाद हाथापाई में बदल गई, गार्डों ने महिला अधिवक्ता के रिश्तेदार संग मारपीट शुरू कर दी, यह देख भारी भीड़ जुट गई, सूचना पर कई अधिवक्ता साथी तत्काल टोल पर पहुंचे, मारपीट में अधिवक्ता समेत तीन लोगों को चोटें आई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर बार अध्यक्ष समेत अन्य अधिवक्ता लोढ़ी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए इस दौरान अन्य साथियों की भीड़ जुट गई, अधिवक्ता आरती पांडेय ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में लिखित तहरीर देकर घटना के बाबत बताया है और कार्रवाई की मांग की है।

Previous Post

सलखन. श्रद्धा,आस्था एवं धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी रविदास जी महाराज की 649 में जयंती

Next Post

सोनभद्र. दुद्धी कोतवाली के वाहन चालक अमरनाथ यादव को गाजे-बाजे के साथ भव्य विदाई

Next Post

सोनभद्र. दुद्धी कोतवाली के वाहन चालक अमरनाथ यादव को गाजे-बाजे के साथ भव्य विदाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • national footballer mahesh kumar struggle peon job lnmu darbhanga success struggle story
  • विनेश फोगाट की बढ़ी मुश्किलें, WFI के नए सर्कुलर ने एशियन गेम्स के लिए रास्ते किए बंद
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र में बन रहे नाले का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध निर्माण के दिये सख्त निर्देश
  • सोनभद्र. आमजन तक पहुंचे: उपभोक्ताओं, नागरिकों के अधिकार, सरकारी एवं नालसा योजनाएं-प्राधिकरण सचिव राहुल
  • सोनभद्र. रालोद ने मनाई चौधरी अजीत सिंह की पुण्य तिथि

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.