• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. कनहर सिचाई परियोजना के कुड़वा साइट पर कार्य के दौरान मजदूर की मौत

JK Gupta by JK Gupta
January 31, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
239
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोन/सोनभद्र. @मिथिलेश जायसवाल……


कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा में कनहर सिंचाई परियोजना के साइट पर काम कर रहे युवक की करेंट लगने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोलिंनडूबा ग्राम पंचायत निवासी विजय कुमार यादव पुत्र नंदकिशोर यादव उम्र लगभग 36 वर्ष जो कनहर सिंचाई परियोजना के अंतर्गत कोन थाना क्षेत्र के कुडवा ग्राम पंचायत में कनहर सिंचाई परियोजना डिविजन प्रथम के तहत एम एस कंपनी में कार्य करता था, शनिवार के सायं लगभग 4 बजे नहर का निर्माण कार्य में लेवल स्टॉप करने के दौरान बिजली के तार में चिपक जाने के कारण मौत हो गई।

मौके पर मौजूद काम कर रहे ठेकेदार के कर्मियों के द्वारा आनन फानन में कार्य में लगे प्राइवेट वाहन से उसे विंढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने देखते ही मृत घोषित कर दिया । मौत की घटना सुनकर मृतक के भाई संजय कुमार मौके पर पहुंचे तथा 112 पर फोन कर घटना से अवगत कराया। तत्पश्चात परिजनों समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने शव को लेकर घटनास्थल कुड़वा पहुंच गये तथा कार्य के दौरान मौत होने पर कम्पनी से मुआवजे की मांग करने लगे।

समाचार लिखे जाने तक कम्पनी के किसी जिम्मेदार अधिकारी के न आने के कारण परिजन शव के साथ जमें हुए थे।कुड़वा के ग्राम प्रधान सुजीत कुमार उर्फ़ बुल्लू यादव समेत दर्ज़नों लोग मौजूद रहे।

कोन थानाध्यक्ष संजीव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे व परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन परिजन व ग्रामीण कम्पनी के किसी जिम्मेदार अधिकारी के अश्वासन के बिना शव उठाने को तैयार नहीं हुए।

Previous Post

रेणुकूट. श्रुति मिश्रा ने बढ़ाया जिले का मान, यूपी अंडर-16 फुटबॉल टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Next Post

सोनभद्र. दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Next Post

सोनभद्र. दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • घोरावल. एसडीएम की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.