• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. श्रुति मिश्रा ने बढ़ाया जिले का मान, यूपी अंडर-16 फुटबॉल टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

JK Gupta by JK Gupta
January 31, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
40
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा……


हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट की होनहार एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्रुति मिश्रा ने अपने शानदार खेल से न केवल रेणुकूट बल्कि पूरे सोनभद्र जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। श्रुति का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-16 बालिका फुटबॉल टीम में हुआ है, जो इन दिनों पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित अंडर-16 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रही है।

चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने मजबूत खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। टीम की इस शानदार सफलता में श्रुति मिश्रा की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दमदार खेल की अहम भूमिका मानी जा रही है। मैदान पर श्रुति की फुर्ती, तकनीकी कौशल और टीम के प्रति समर्पण ने चयनकर्ताओं और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।

श्रुति की इस उपलब्धि के पीछे हिंडालको के अनुभवी कोच सत्यम राय का मार्गदर्शन भी बेहद महत्वपूर्ण रहा है। कोच सत्यम राय ने श्रुति की प्रतिभा को निखारने में निरंतर मेहनत की और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया। उनके कुशल प्रशिक्षण और प्रेरणा का ही परिणाम है कि आज श्रुति इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं।

श्रुति की सफलता से हिंडालको परिवार, रेणुकूट नगर तथा खेल प्रेमियों में हर्ष और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों, खेल संगठनों और खिलाड़ियों ने श्रुति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी को उम्मीद है कि श्रुति आने वाले समय में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम देशभर में रोशन करती रहेंगी।

Previous Post

रेणुकूट. व्यापारियों की बैठक में जिला परिषद दुकानों व किराया समस्या पर मंथन, व्यापार मंडल के पुनर्गठन पर भी चर्चा

Next Post

कोन. कनहर सिचाई परियोजना के कुड़वा साइट पर कार्य के दौरान मजदूर की मौत

Next Post

कोन. कनहर सिचाई परियोजना के कुड़वा साइट पर कार्य के दौरान मजदूर की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • घोरावल. एसडीएम की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम का आयोजन
  • घोरावल. शिवद्वार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में नौडीहा की टीम बनी विजेता

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.