सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद……
— दिवसीय खेलकूद महाकुंभ प्रतियोगिता का चौथा दिन

शिवाको राॅक थण्डर सोतोकान कराटे एसोसिएशन सोनभद्र के तत्वावधान में पांच दिवसीय खेलकूद महाकुंभ प्रतियोगिता के चौथे दिन कबड्डी प्रतियोगिता में सलखन शिवाको राॅक की पिंकी सलखन विजेता तथा चोपन केंद्रीय विद्यालय की अनन्या यादव बालिका उपविजेता तथा चुनार स्टेडियम फाइनल में रही।
सभी विजेता खिलाड़ियों को ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित अतिथिगण सभी उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

इस अवसर पर मुख्यरुप से एएसपी के जिला महासचिव अरुण कुमार उर्फ सोनू, जिला कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मोदनवाल,गौरी सिंह गौर ,जैनूर खान, विजय जायसवाल, सुरेंद्र,राघवेंद्र कुमार,अनुराग कुमार,असलम, सनोज जायसवाल समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविकांत ने किया।