• Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 21, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. प्रदेश को विकसित करना है तो नारी को सशक्त बनाना होगा – नरेंद्र कुमार सिंह

JK Gupta by JK Gupta
January 29, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
40
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा……

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति, पांचवां चरण, ‘सशक्त नारी- समृद्ध प्रदेश’ के तहत विद्यार्थियों को बीजपुर थानाप्रभारी के द्वारा विशेष जानकारी दी गई। सर्वप्रथम एनसीसी कैडेट्स तन्वी तिवारी, खुशबू , खुशी एवं अंजली सिंह ने बीजपुर थाना से पधारे सभी अतिथियों को सलामी दी। तत्पश्चात डीएवी परिवार की ओर से डाॅ० आर के झा ने थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे को विद्यालय के प्रार्थना सभागार में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

तदुपरांत खेल शिक्षक मनोज पांडे के निर्देशन में विद्यार्थियों ने स्काउट ताली बजाकर सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। उसके बाद कक्षा दसवीं की छात्रा शैलजा यादव एवं कक्षा छठी की छात्रा प्रकृति श्रीवास्तव ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। खेल शिक्षक मनोज पांडे ने अपनी स्वरचित गीत ‘बेटियां तो महान होती है’ गाकर सभी के अंतर्मन को छू लिया। संगीत शिक्षिका आकृति पांडे के निर्देशन में कक्षा पांचवीं की छात्राएं कशफ इकबाल , कशिश उपाध्याय, त्रिशा, सृष्टि, अदिति, अध्येता, पूर्णिमा एवं अंश सिंह ने महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

कक्षा सातवीं की छात्रा अल्फिया अज़ीज़ ने ‘नारी का सम्मान करो, मत उसका अपमान करो’ कविता सुनाकर महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में विशेष संदेश देने का काम किया। संगीत शिक्षिका आकृति पांडे ने अपनी मधुर आवाज में महिलाओं पर केंद्रित गीत गाया। तबला पर कक्षा तीन का छात्र वैभव विश्वकर्मा ने संगत किया। इसके बाद थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने अपने ओजस्वी उद्बोधन के द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वाबलंबन पर विशेष बल दिया।

उन्होंने विद्यार्थियों को सभी सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ हीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी पम्पलेट विद्यार्थियों में वितरित करवाया। उन्होंने बालकों को अनुशासित रहने तथा शिक्षकों एवं माता पिता के निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकसित करना है तो महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे, हेड कांस्टेबल बिपिन यादव, भानुप्रताप यादव, कांस्टेबल हरिश्चंद्र, महिला कांस्टेबल निहारिका पांडे, प्रियंका तथा समाज सेवी अनिल त्रिपाठी भी शामिल रहे। आज के कार्यक्रम का संचालन शैलजा यादव ने किया। विद्यालय की ओर से डाॅ० आर के झा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस कार्यक्रम के आयोजन में रंजना सिंह, समता सिंह, शगुफ्ता शबनम, अरूण कुमार सिंह, अलीशा सिंह, हरिश्चंद्र वर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों समेत पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Previous Post

Bangladesh shooters to travel to India for Asian C’ships: बांग्लादेश के शूटर करेंगे भारत का दौरा, NRAI ने किया कन्फर्म

Next Post

सोनभद्र. आमजन की आवाज बनेगा किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा- संदीप मिश्रा

Next Post

सोनभद्र. आमजन की आवाज बनेगा किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा- संदीप मिश्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
  • बीजपुर. शहीद स्थल उपधी एवं बार सभागार में कविसम्मेलन संपन्न
  • मुख्यालय. सलखन फॉसिल पार्क में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मंत्री संजीव गोड़ ने किया योग का आह्वान
  • कोन. जन चौपाल में गूंजी जनता की समस्याएं; कनहर नहर, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल
  • दुद्धी. बावनझरिया में तेज बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर गिरा, गांव की बिजली ठप

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
  • बीजपुर. शहीद स्थल उपधी एवं बार सभागार में कविसम्मेलन संपन्न

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.