• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. मुख्यालय से लौटते वक्त सीओ की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, चपेट में आने से महिला की मौत

JK Gupta by JK Gupta
January 26, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


–सीओ पिपरी हर्ष पांडेय, गनर और चालक गंभीर रूप से घायल


मुर्धवा मोड़ के पास सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि सीओ पिपरी समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दुद्धी उप जिलाधिकारी निखिल यादव हिंडालको चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाड़पाथर निवासी 55 वर्षीय अस्पताली देवी पत्नी कमलेश सिंह सोमवार की दोपहर अपने पति और बच्चों के लिए खाना लेकर मुर्धवा मोड़ की ओर जा रही थीं। उनके पति का मुर्धवा मोड़ पर होटल है। महिला सड़क के किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सीओ पिपरी की सरकारी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।

महिला को टक्कर लगते ही चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि सीओ पिपरी समेत अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दुद्धी उप जिलाधिकारी निखिल यादव अस्पताल पहुंचे और उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Previous Post

सोनभद्र. सीओ पिपरी के वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पुलिस की गाड़ी भी खाई में गिरी

Next Post

बीजपुर. डीएवी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Next Post

बीजपुर. डीएवी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.