कोन/सोनभद्र. @मिथिलेश जायसवाल…

कोन थाना पुलिस ने 25 जनवरी 2026 को क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे सात गोवंश बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
उपनिरीक्षक वीरेंद्र वर्मा, चौकी प्रभारी बागेसोती, अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर रहे थे। देर रात करीब 00:10 बजे, थाना क्षेत्र के लौगाबाध तिराहे, ग्राम देवाटन के पास से गोवंशों को क्रूरतापूर्वक हांककर ले जाते समय एक व्यक्ति को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद दो अन्य व्यक्तियों के नाम सामने आए। ये दोनों आरोपी, हफीज अली और रोज मुहम्मद, हिस्ट्रीशीटर हैं और घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने इस संबंध में थाना कोन में मु0अ0सं0 15/26 धारा 3/50/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार आरोपी अनवर अली को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र वर्मा, ब030नि0 राकेश राय, उ0नि0 लालजी यादव, हे0का0 विनय यादव, हे0का0 रामप्रवेश कुशवाहा, का0 मंटू सिंह, का0 देवेंद्र पाल और का0 अशोक कुमार शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनवर अली पुत्र अजीमुद्दीन, निवासी कुडवा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। फरार आरोपियों में हफीज अली और रोज मुहम्मद, दोनों पुत्र अजीमुद्दीन, निवासी ग्राम कुडवा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपी अनवर अली का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें मु0अ0सं0 12/26 धारा-316(2), 352,351 (2) बीएनएस, मु0अ0सं0 13/26 धारा 115 (2), 352,
351(2),324(2) बीएनएस व 3 (1) द, 3(1) ध, 3 (2) (VA) SC/ST ACT, और वर्तमान मु0अ0सं0 15/26 धारा 3/50/2बी/8 गोवध निवारण अधि० थाना कोन जनपद सोनभद्र शामिल हैं।