• Home
  • Privacy Policy
Thursday, June 25, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

टाटा स्टील मास्टर्स: डी गुकेश ने गुयेन को हराया, फेडोसीव ने अर्जुन एरिगैसी को चौंकाया

Admin by Admin
January 22, 2026
in खेल
0
टाटा स्टील मास्टर्स: डी गुकेश ने गुयेन को हराया, फेडोसीव ने अर्जुन एरिगैसी को चौंकाया
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विज्क आन जी (नीदरलैंड): विश्व चैंपियन डी गुकेश ने लगातार चार ड्रॉ मुकाबलों के बाद टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें दौर में चेक गणराज्य के थाई दाई वान गुयेन को हराकर पहली जीत दर्ज की जबकि अर्जुन एरिगैसी को स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव के हाथों चौंकाने वाली हार झेलनी पड़ी. एरिगैसी ने इस हार के कारण अपनी संयुक्त बढ़त गंवा दी.

बृहस्पतिवार को शुरुआती विश्राम दिवस से ठीक पहले मिली इस जीत के साथ गुकेश ने पांच में से तीन अंक हासिल कर लिए और तीन खिलाड़ियों से पीछे संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए.

अमेरिका के हांस नीमन और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा जबकि अब्दुसत्तोरोव के हमवतन और विश्व कप विजेता जावोखिर सिंदारोव ने कड़ी टक्कर के बाद युवा यागिज काआन एरदोगमुस को हराया.

तीन खिलाड़ी 3.5 अंक के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं जबकि गुकेश फेडोसीव और नीदरलैंड के खिलाड़ी जॉर्डन वान फोरेस्ट के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं.

114 खिलाड़ियों के 13 दौर वाले इस टूर्नामेंट में अभी नौ दौर बाकी हैं. एरिगैसी 2.5 अंकों के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर खिसक गए हैं. वह दो अन्य भारतीयों अरविंद चिदंबरम और आर. प्रज्ञानानंदा से एक अंक आगे हैं.

गुकेश ने काले मोहरों से दबाव के बीच 51 चाल में जीत दर्ज करने के बाद कहा, ‘यह एक अच्छी जद्दोजहद थी.’

इस विश्व चैंपियन ने यह भी कहा कि वह अगर पहले दौर में सिंदारोव के खिलाफ बेहद मामूली अंतर से जीत से नहीं चूकते तो लगातार चार ड्रॉ से उनकी धीमी शुरुआत कहीं बेहतर हो सकती थी.

उन्होंने कहा, ‘मुझे पहला मुकाबला जीतना चाहिए था, लेकिन बहुत ही कम अंतर से चूक गया. अब तक खेले गए अधिकांश मुकाबलों से मैं संतुष्ट हूं. भले ही जीत नहीं मिल रही थी, लेकिन मुझे पता था कि मैं अच्छा खेल रहा हूं, इसलिए किसी न किसी समय जीत मिलना तय था.’

उन्होंने कहा, ‘सिंदरोव के खिलाफ मुकाबला इतना लंबा चला कि मैं थक गया था और निराश होने का मौका ही नहीं मिला.’

एरिगैसी को सफेद मोहरों से फेडोसीव की बेहद जोखिम भरी रणनीति का सामना करना पड़ा. नीमन के खिलाफ पहले दौर में अप्रत्याशित हार के बाद फेडोसीव ने शानदार वापसी की.

प्रज्ञानानंदा ने इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा ड्रॉ नीदरलैंड के अनीश गिरी के खिलाफ खेला, जबकि अरविंद चिदंबरम जर्मनी के विंसेंट कीमर से हार गए और पांच मुकाबलों के बाद उनके नाम 1.5 अंक है.

Source link

Previous Post

विंढमगंज. बदहाल व्यवस्था; बिन टीचर बच्चे पढ़ें कैसे!

Next Post

म्योरपुर. क्षेत्र पंचायत की बैठक में सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

Next Post

म्योरपुर. क्षेत्र पंचायत की बैठक में सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. Breaking; स्टेट हाईवे पर हुआ भीषड़ सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
  • Neymar Jr Return Ends: 981 दिन के बाद लौटे नेमार हुए भावुक, पत्नी और बेटी को देख आंखों से छलके आंसू
  • FIFA World Cup 2026, Brazil vs Scotland Highlights : नेमार की 3 साल बाद वापसी, विनीसियस का डबल गोल, ब्राजील ने बनाई नॉट आउट में जगह
  • FIFA World Cup 2026: स्विट्जरलैंड राउंड ऑफ 32 में पहुंचा, हार के बाद भी कनाडा ने नॉट आउट में पहुंच रचा इतिहास
  • Babita Meena Cricketer | झुंझुनूं की बबीता मीणा की सक्सेस स्टोरी

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. Breaking; स्टेट हाईवे पर हुआ भीषड़ सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
  • Neymar Jr Return Ends: 981 दिन के बाद लौटे नेमार हुए भावुक, पत्नी और बेटी को देख आंखों से छलके आंसू

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.