विंढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता…….

दुद्धी विकास खंड के फुलवार उच्च प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को शिक्षकों की कमी के कारण स्कूल पूरी तरह बंद रहा। स्कूल के बाहर बच्चे इधर-उधर खेलते नजर आए, जबकि पढ़ाई का नामोनिशान नहीं था। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
स्कूल आऐ बच्चो को दिन भर पढ़ाने का काम किया। और बताया कि स्कूल में दो अनुदेशकों की नियुक्ति है, लेकिन वे दोनों ही नहीं आएं है। यहां कोई स्थायी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है, जिससे पढ़ाई पूरी तरह ठप हो चुकी है।ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों की यही पुरानी समस्या बनी हुई है। अभिभावक और ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई का भविष्य दांव पर लटक गया है।
एक अभिभावक ने बताया बच्चे स्कूल आते हैं तो खेलने के अलावा कोई काम नहीं। शिक्षक न आने से पूरा साल बर्बाद हो रहा है। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने कहा, “यहां शिक्षकों की भारी कमी है। जिला प्रशासन से मांग है कि स्थायी शिक्षकों की तैनाती हो लोगों का कहना है कि आदिवासी बहुल फुलवार जैसे ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का स्तर गिर रहा है, जो विकास में बाधक बन रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या न सुलझी तो आंदोलन करेंगे।
