मुख्यालय/सोनभद्र. @विशाल टंडन……

Sonbahdra । आज अपनी जनता पार्टी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कुशवाहा भवन, रावर्टसगंज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने की, जबकि संचालन घोरावल विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद मौर्य द्वारा किया गया। प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि पार्टी के वरिष्ठ नेता इंजीनियर धर्मेंद्र प्रकाश गौतम रहे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इंदु मेहता एवं प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता गुलाबचंद मौर्य उपस्थित रहे। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंजीनियर डी.पी. गौतम ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी-अपनी गरिमा को समझते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि अपनी जनता पार्टी का कारवां पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यदि कार्यकर्ता सक्रिय होकर कार्य नहीं करेंगे तो वे पीछे रह जाएंगे।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सजग होकर अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करें, ताकि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती के साथ विजय दिलाई जा सके। विशिष्ट अतिथि इंदु मेहता एवं गुलाबचंद मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की समितियों का गठन शीघ्र पूर्ण कर प्रदेश कमेटी को प्रेषित किया जाए, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य, जिला महासचिव आलोक मौर्य, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष अमन मौर्य, जिला सचिव चंदन मौर्य, जिला संगठन मंत्री तारकेश्वर कुशवाहा, जिला सचिव जितेंद्र मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी विकास मौर्य, चंद्रगुप्त मौर्य, लीलावती देवी, रविंद्र यादव, एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद मौर्य (विधानसभा अध्यक्ष, घोरावल), विनय सिंह मौर्य, संतोष कुमार मौर्य, श्याम दास विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।