• Home
  • Privacy Policy
Thursday, June 25, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

हजारीबाग की बेटी सोनम कुमारी ने बढ़ाया जिले का मान, डीएवी नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जीता सिल्वर मेडल

Admin by Admin
January 19, 2026
in खेल
0
हजारीबाग की बेटी सोनम कुमारी ने बढ़ाया जिले का मान, डीएवी नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जीता सिल्वर मेडल
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:January 19, 2026, 16:57 IST

Hazaribagh News: हजारीबाग की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है. खेल जगत में भी जिले का नाम रोशन कर रही हैं. इसी कड़ी में हजारीबाग जिले के कोलघट्टी की रहने वाली सोनम कुमारी ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है.

हजारीबाग की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है. खेल जगत में भी जिले का नाम रोशन कर रही हैं. इसी कड़ी में हजारीबाग जिले के कोलघट्टी की रहने वाली सोनम कुमारी ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है. सोनम ने दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से आए बेहतरीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जहां कड़े मुकाबलों के बीच सोनम ने फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक हासिल किया.

सोनम कुमारी की इस सफलता से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है. स्थानीय लोग उनकी मेहनत और लगन की सराहना कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए उन्हें प्रेरणा का स्रोत मान रहे हैं. लोकल 18 झारखंड से बातचीत के दौरान सोनम ने बताया कि उनके परिवार में शुरू से ही खेल के प्रति एक सकारात्मक और सहयोगात्मक माहौल रहा है. उन्होंने कहा कि उनके भाई भी क्रिकेट खेला करते थे, जिससे घर में खेल को लेकर उत्साह बना रहता था.

डीएवी नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में किया था शानदार प्रदर्शन
सोनम ने बताया कि वर्ष 2022 में जब उन्होंने देश की महान बॉक्सर मैरी कॉम के संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में जाना, तो उन्हें बॉक्सिंग के प्रति गहरी रुचि पैदा हुई. मैरी कॉम से प्रेरित होकर ही उन्होंने इस खेल को अपनाने का फैसला किया. शुरुआत में उन्होंने घर से ही बॉक्सिंग की बेसिक ट्रेनिंग शुरू की. धीरे-धीरे जब उनकी रुचि और जुनून बढ़ता गया, तो उन्होंने प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेने का निर्णय लिया और खुद को पूरी तरह इस खेल के लिए समर्पित कर दिया.सफलता आसान नहीं थी.

बॉक्सिंग में जीता रजत पदक
इसके लिए उन्हें रोजाना करीब पांच घंटे तक कठिन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा. नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर ही वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं. सोनम ने यह भी कहा कि खेल के साथ-साथ वह अपनी पढ़ाई को भी उतनी ही गंभीरता से लेती हैं. वर्तमान में वह मेडिकल की तैयारी कर रही हैं और उनका हमेशा प्रयास रहता है कि पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बना रहे, ताकि किसी एक के कारण दूसरा प्रभावित न हो.सोनम की इस उपलब्धि पर उनके परिवार के सदस्य बेहद खुश हैं. उनके पिता ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपनी बेटी पर भरोसा किया है और उसके खेल को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया. उन्होंने कहा कि बेटियां अगर ठान लें, तो किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं. सोनम कुमारी की यह सफलता न सिर्फ हजारीबाग बल्कि पूरे झारखंड की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है.

Location :

Hazaribagh,Jharkhand

First Published :

January 19, 2026, 16:57 IST

homesports

हजारीबाग की सोनम ने खेल में रचा इतिहास, पढ़ाई के साथ बॉक्सिंग में जीता रजत पदक

Source link

Previous Post

टाटा स्टील मास्टर्स: प्रज्ञाननंदा हारे, गुकेश-एरिगैसी ने ड्रॉ खेला

Next Post

सोनभद्र. करमा में समुदाय विशेष के पांच युवकों ने मंदिर में किया अमर्यादित कृत्य, बढ़ा तनाव

Next Post

सोनभद्र. करमा में समुदाय विशेष के पांच युवकों ने मंदिर में किया अमर्यादित कृत्य, बढ़ा तनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. Breaking; स्टेट हाईवे पर हुआ भीषड़ सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
  • Neymar Jr Return Ends: 981 दिन के बाद लौटे नेमार हुए भावुक, पत्नी और बेटी को देख आंखों से छलके आंसू
  • FIFA World Cup 2026, Brazil vs Scotland Highlights : नेमार की 3 साल बाद वापसी, विनीसियस का डबल गोल, ब्राजील ने बनाई नॉट आउट में जगह
  • FIFA World Cup 2026: स्विट्जरलैंड राउंड ऑफ 32 में पहुंचा, हार के बाद भी कनाडा ने नॉट आउट में पहुंच रचा इतिहास
  • Babita Meena Cricketer | झुंझुनूं की बबीता मीणा की सक्सेस स्टोरी

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. Breaking; स्टेट हाईवे पर हुआ भीषड़ सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
  • Neymar Jr Return Ends: 981 दिन के बाद लौटे नेमार हुए भावुक, पत्नी और बेटी को देख आंखों से छलके आंसू

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.