• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. करमा में समुदाय विशेष के पांच युवकों ने मंदिर में किया अमर्यादित कृत्य, बढ़ा तनाव

JK Gupta by JK Gupta
January 19, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
197
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


— एडीएम, एएसपी समेत आलाधिकारी घटना स्थल पहुंच संभाला मोर्चा


Sonbhadra । जनपद में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई, जहां कुछ युवकों ने दो समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न कर दिया, मंदिर में अमर्यादित कृत्य की घटना सामने आई, घटना के बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल और स्थानीय ग्रामीण थाने पहुंच कार्रवाई की मांग का हंगामा करने लगे। सूचना पर प्रशासनिक अमला गांव पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा।

करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरा गांव में स्थित शिव मंदिर परिसर में कथित अमर्यादित कृत्य को लेकर रविवार को गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि मंदिर परिसर में कुछ युवकों द्वारा अनुचित व्यवहार किया गया, जिससे धार्मिक आस्था आहत हुई। घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस व प्रशासन को तत्काल मोर्चा संभालना पड़ा।जानकारी के अनुसार, सुबह के समय शिव मंदिर परिसर में चार से पांच युवकों द्वारा आपत्तिजनक कृत्य और नारेबाजी किए जाने की बात सामने आई।

इसके बाद ग्रामीण और हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों आरोपी नाबालिग हैं, जिनसे विधिक प्रक्रिया के तहत पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कुल पांच लोगों की संलिप्तता बताई जा रही है, अन्य की तलाश जारी है।तनाव को देखते हुए मंदिर परिसर सहित पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कुछ ही देर में मौके पर एडीएम रोहित यादव, एएसपी अनिल कुमार, सीओ घोरावल राहुल पांडेय, तहसीलदार अमित कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंच गई। प्रशासन की मौजूदगी में हालात को नियंत्रित किया गया।ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि यह शिव मंदिर दशकों से गांव की आस्था का केंद्र रहा है।

पूर्व में मंदिर तालाब के पास स्थित था, लेकिन वहां लगातार हो रही अव्यवस्थाओं के चलते ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आबादी के बीच नए शिव मंदिर का निर्माण कराया था। तालाब के पास पुराने मंदिर के अवशेष अब भी मौजूद हैं। ग्रामीणों ने तालाब की भूमि पर अवैध अतिक्रमण का भी आरोप लगाया।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने तहसीलदार और राजस्व टीम को मौके पर ही तालाब की नपाई कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। राजस्व टीम के पहुंचते ही अतिक्रमण करने वालों में हलचल मच गई और कई लोगों ने स्वयं ही कब्जा हटाना शुरू कर दिया। मौके पर बुलडोजर भी बुलाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में नाबालिग बच्चों द्वारा गैरकानूनी और अमर्यादित कृत्य किया गया था, जिसको लेकर विवाद की स्थिति बनी। पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है और नाबालिगों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।वहीं एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव ने बताया कि मौके पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी भी मिली है, जिस पर राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है। तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात है और प्रशासन पूरे मामले पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Previous Post

हजारीबाग की बेटी सोनम कुमारी ने बढ़ाया जिले का मान, डीएवी नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जीता सिल्वर मेडल

Next Post

चोपन. ऐतिहासिक एवं अनुष्ठानिक रामलीला में माता व पिता की आज्ञा लेकर महर्षि विश्वामित्र के साथ वन के लिए पधारे

Next Post

चोपन. ऐतिहासिक एवं अनुष्ठानिक रामलीला में माता व पिता की आज्ञा लेकर महर्षि विश्वामित्र के साथ वन के लिए पधारे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. रफ्तार का कहर; दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
  • म्योरपुर. बच्चा चोरी के अफवाह में भीड़ ने कार चालक को पीटा, फाड़े कपड़े
  • इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक
  • रेणुकूट. मोक्ष नगरी वाराणसी में ‘मानवता की थाली’ का सम्मान, सेवा कार्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान
  • म्योरपुर. मुख्यमंत्री से मिले एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.