• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

JK Gupta by JK Gupta
January 15, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
62
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय……


पटवध में आयोजित विधायक खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम का चोपन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

चोपन बैरियर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक मजबूती और खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करती हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री का चोपन आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।

उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय केशरी,प्रदीप अग्रवाल,रामकुमार सोनी,विकास चौबे,मटर शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत के उपरांत मंत्री राम विचार नेताम पटवध में आयोजित विधायक खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

Previous Post

सलखन. संदिग्ध परिस्थितियों में अरहर की खेत में बालक का शव मिलने से फैली सनसनी

Next Post

सलखन. तीन दिन दिवसीय खेल महाकुम्भ प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Next Post

सलखन. तीन दिन दिवसीय खेल महाकुम्भ प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.