• Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 21, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Anders Antonsen India Open badminton tournament Controversy: डेनमार्क के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसन ने बताया कि दिल्ली में प्रदुषण के कारण वह इंडिया ओपन के लिए भारत नहीं आए.

Admin by Admin
January 15, 2026
in खेल
0
Anders Antonsen India Open badminton tournament Controversy: डेनमार्क के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसन ने बताया कि दिल्ली में प्रदुषण के कारण वह इंडिया ओपन के लिए भारत नहीं आए.
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:January 15, 2026, 10:41 IST

Anders Antonsen Badminton Player: डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसन ने अपने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया है कि वह दिल्ली में प्रदुषण के कारण इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्मामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया. ये तीसरी बार है जब उन्होंने इंडिया ओपन में हिस्सा नहीं लिया है. इसके कारण BWF ने उन पर जुर्माना भी लगाया है. इंडिया ओपन टूर्नामेंट की खराब व्यवस्था को लेकर विदेशी खिलाड़ी लगातार शिकायत कर रहे हैं.

प्रदूषण और बदहाली की भेंट चढ़ा इंडिया ओपन, विदेशी शटरल ने खोली मेजबानी की पोल!डेनिस शटलर एंडर्स एंटोनसन

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित की जा रही इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट को लेकर एक नया बवाल शुरू हो गया है. टूर्नामेंट के शुरू होते ही डेनमार्क की शटलर मिया ब्लिचफेल्ड ने इंदरा गांधी स्टेडियम की साफ-सफाई पर सवाल उठाए थे. वहीं अब उनके ही हमवतन और दुनिया के नंबर शटलर एंडर्स एंटोनसन ने इंडिया ओपन में हिस्सा नहीं लेने को लेकर सोशल मीडिया पर खुलासा किया है.

एंडर्स एंटोनसन ने कहा कि दिल्ली में बहुत अधिक प्रदूषण के कारण उन्होंने लगातार तीसरे साल इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया. एंटोनसन ने पिछले हफ्ते इंडिया ओपन से हटने का फैसला किया था लेकिन यह कारण नहीं बताया था कि उन्होंने आखिर क्यों ऐसा फैसला किया. डेनमार्क के इस खिलाड़ी ने हालांकि बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपने फैसले का कारण बताते हुए दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को जिम्मेदार ठहराया.

बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के लिए जताई बेहतर उम्मीद

एंटोनसन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि मैंने लगातार तीसरे साल इंडिया ओपन से नाम क्यों वापस ले लिया है. इस समय दिल्ली में बहुत अधिक प्रदूषण है इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए सही जगह है.’’ डेनमार्क के इस 28 साल के खिलाड़ी ने हालांकि उम्मीद जताई कि अगस्त में जब इसी जगह पर बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा तो हालात जनवरी की तुलना में बेहतर होंगे.

विश्व चैंपियनशिप में एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल सहित चार पदक जीतने वाले एंटोनसन ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि गर्मियों में जब दिल्ली में विश्व चैंपियनशिप होगी तो हालात बेहतर होंगे.’’ एंटोनसन ने इंडिया ओपन का ड्रॉ निकाले जाने से पहले ही प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया था, लेकिन उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से हटने के कारण वैश्विक संचालन संस्था विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने उन पर पांच हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया है. एंटोनसन पिछली बार 2023 में इंडिया ओपन में खेले थे जहां वह दूसरे दौर में हार गए थे. एंटोनसन ने साथ ही इंस्टाग्राम पर एक ‘स्क्रीनशॉट’ भी डाला है जिसमें दिल्ली के एक्यूआई स्तर को 348 दर्शाया गया है.

एंटोनसन पर BWF ने लगाया है जुर्माना

बीडब्ल्यूएफ के नियमों के अनुसार किसी चोट या चिकित्सा छूट के अलावा शीर्ष खिलाड़ियों (शीर्ष 15 एकल और शीर्ष 10 युगल खिलाड़ी) के लिए विश्व टूर 750, विश्व टूर 1000 प्रतियोगिता और वर्ल्ड टूर फाइनल्स में खेलना जरूरी है. नियमों में यह भी कहा गया है कि प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने की स्थिति में खिलाड़ी पर सामान्य स्थिति में टूर्नामेंट से देर से हटने पर लगने वाले जुर्माने से अधिक जुर्माना लगेगा.

पता चला है कि एंटोनसन ने बीडब्ल्यूएफ से छूट के लिए अपील की थी लेकिन वैश्विक संचालन ने उनके अनुरोध को स्वीकार नहीं किया. इससे पहले मंगलवार को एंटोनसन की हमवतन मिया ब्लिचफेल्ट के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में साफ-सफाई की स्थिति के बारे में शिकायत की थी. इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ही अगस्त में विश्व चैंपियनशिप का भी आयोजन होना है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 15, 2026, 10:41 IST

homesports

प्रदूषण और बदहाली की भेंट चढ़ा इंडिया ओपन, विदेशी शटरल ने खोली मेजबानी की पोल!

Source link

Previous Post

अनपरा. ठगों ने दो लाख का झांसा देकर बुजुर्ग के तीस हजार लेकर हुए फरार

Next Post

विंढमगंज. महुली खेल मैदान में खिलाड़ियों ने की फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी

Next Post

विंढमगंज. महुली खेल मैदान में खिलाड़ियों ने की फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • मुख्यालय. समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ की मासिक बैठक सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र
  • मुख्यालय. मोहर्रम को लेकर बिजली विभाग सतर्क, ताजिया मार्ग पर तारों को कराया गया व्यवस्थित
  • मुख्यालय. डीजल कंटेनर अनिवार्यता किसानों पर आर्थिक बोझ, सरकार फैसला वापस ले : अविनाश कुशवाहा
  • मुख्यालय. राष्ट्रीय लोकदल युवा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति
  • बीजपुर. 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनटीपीसी रिहंद में “आयु के लिए योग” थीम पर हुआ आयोजन

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • मुख्यालय. समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ की मासिक बैठक सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र
  • मुख्यालय. मोहर्रम को लेकर बिजली विभाग सतर्क, ताजिया मार्ग पर तारों को कराया गया व्यवस्थित

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.