घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरुआव गांव में ऑटो के धक्के से सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गई। बुधवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरुआव ग्राम में मंगलवार देर शाम लाची 60 वर्ष पत्नी रामप्यारे सड़क पार कर रही थी। उसी समय तेज गति अज्ञात ऑटो के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के पश्चात महिला को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।
जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घोरावल कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना का अभियोग दर्ज कर महिला का शव अंतिम परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि खरुआव गांव में हादसे में महिला की मौत हुई है। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में भेज दिया गया है।