• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. मकर संक्रांति सद्भाव का प्रतीक- कार्यकारी निदेशक

JK Gupta by JK Gupta
January 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…


एनटीपीसी परिसर स्थित अपनी भव्यता, सुंदरता एवं आध्यात्मिक महत्व के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में देवताओं का दिन-मकर संक्रांति उत्सव को भव्य तरीके से मनाया गया। मंदिर समिति के द्वारा भोग प्रसाद -चुरा-दही, गुड़ , तिलवा, तिलकुट के साथ-साथ महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई जिसे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया।

इस कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक अनिल श्रीवास्तव, वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा शिखा श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक संजय असाटी, नीलु असाटी, मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोई पोई, मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा, उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, निशांत कमल, मानव संसाधन विभाग के उप महाप्रबंधक प्रदीप कुमार, रंगा रेड्डी,पवन मिश्र,राजेंद्र साह, रोशन कुमार, मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद द्विवेदी, अमित मालवीय, बीएमएस के अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एस एन पाठक, मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष एवं समर्पित कार्यकर्ता संजय कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सद्भावना प्रमुख अनिल त्रिपाठी, हरिओम मिश्रा, उदय उपाध्याय के साथ सैकड़ों भक्तजन मंदिर में दर्शन पूजन कर भोग महाप्रसाद ग्रहण किये।

मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा ने कहा मकर संक्रांति का उत्सव पौराणिक काल से सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनाया जाता रहा है। इस दिन भगवान भास्कर उत्तरायण होते हैं। उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने बताया कि आध्यात्मिक मान्यता है कि मां गंगा का सागर से मिलन आज के दिन हीं होता है और पवित्र नदियों में स्नान, दान तथा देवालयों में दर्शन पूजन से पापों का नाश एवं आत्मा की शुद्धि होती है।

राकेश राय ने कहा यह त्योहार सामाजिक मेल-मिलाप एवं पारिवारिक सद्भाव का प्रतीक माना जाता है। हर घर में गुड़ से बनी मिठाईयों की महक मन में मिठास भर देती है। परियोजना प्रमुख ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रदान की।

उन्होंने कहा कि रिहंदेश्वर महादेव का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे और सामाजिक सद्भाव मजबूत हो। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य कृष्ण भगवान पाठक, रिंकेश उपाध्याय, श्रीराम यादव आदि पूरे मनोयोग से लगे रहे।

Previous Post

सोनभद्र. एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर एक साथ चार थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर, हड़कंप

Next Post

घोरावल. सड़क पार कर रही महिला की ऑटो के धक्के से हुई मौत

Next Post

घोरावल. सड़क पार कर रही महिला की ऑटो के धक्के से हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड
  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.