• Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 21, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. महिला का भेष बनाकर हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह का ₹10 हजार का इनामिया शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल 

JK Gupta by JK Gupta
January 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
48
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…..

Sonbhadra । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस द्वारा आज रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर एक बड़ी आपराधिक घटना को विफल किया गया।

सूचना प्राप्त हुई थी कि कनहर नदी पुल के पास कोन–तिलगुडवा मुख्य मार्ग पर कुछ इनामी/शातिर बदमाश महिला का भेष धारण कर रात्रि में आने-जाने वाले वाहनों को रोककर लूट की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोन पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर समय लगभग 05.10 बजे मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर बदमाश जंगल की ओर भागने लगे तथा स्वयं को घिरा देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई संतुलित जवाबी फायरिंग में एक बदमाश कृष्णा उर्फ कृष्णदेव सिंह पुत्र लोहा सिंह निवासी नौडिहा थाना कोन जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 23 वर्ष के बाएँ पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, ₹450 नगद तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना कोन पर मु0अ0सं0- 09/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ का विवरण :- पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ गिरोह बनाकर हाईवे एवं मुख्य मार्गों पर महिला का भेष धारण कर वाहनों को रुकवाता था। तत्पश्चात वाहन चालकों को प्रलोभन देकर जंगल अथवा सुनसान स्थानों की ओर ले जाकर असलहे के बल पर उनसे नकदी एवं अन्य कीमती सामान लूट लिया जाता था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि लोक-लाज एवं बदनामी के भय से कई पीड़ित पुलिस से शिकायत नहीं करते थे, जिसका लाभ उठाकर उनका गिरोह लगातार घटनाओं को अंजाम देता था। अभियुक्त ने बताया कि गिरोह के सदस्य बारी-बारी से महिला का भेष धारण करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त ने यह भी बताया कि घटना के दौरान जंगल की ओर फरार हुआ अभियुक्त सोनू पुत्र सुरेन्द्र उर्फ सुलेन्द्र उसका सगा मौसा है, जो रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र का निवासी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–

  1. मु0अ0सं0- 299/2021 धारा 307, 399, 402, भा0द0वि0 थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
  2. मु0अ0सं0- 304/2021 धारा 25/4 आयुध अधिनियम थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
  3. मु0अ0सं0- 05/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
  4. मु0अ0सं0- 245/2024 धारा 20/8 एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
  5. मु0अ0सं0- 463/2025 धारा 304(2), 317(2), 317(5), 3(5) बीएनएसएस थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
  6. मु0अ0सं0- 467/2025 धारा 310(4) बीएनएस थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
  7. मु0अ0सं0- 09/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोन जनपद सोनभद्र।

वांछित अभियुक्त का विवरण :- सोनू पुत्र सुरेन्द्र उर्फ सुलेन्द्र निवासी भिलाई बंधा घसिया बस्ती थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र

Previous Post

कनाडा बैडमिंटन खिलाड़ियों को वित्तीय मदद की कमी: विक्टर-मिशेल का अनुभव

Next Post

सोनभद्र. एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर एक साथ चार थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर, हड़कंप

Next Post

सोनभद्र. एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर एक साथ चार थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर, हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • बीजपुर. 29 मई को बरामद नर कंकाल का आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य मामले में दूसरे युवक को पकड़ा
  • मुख्यालय. समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ की मासिक बैठक सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र
  • मुख्यालय. मोहर्रम को लेकर बिजली विभाग सतर्क, ताजिया मार्ग पर तारों को कराया गया व्यवस्थित
  • मुख्यालय. डीजल कंटेनर अनिवार्यता किसानों पर आर्थिक बोझ, सरकार फैसला वापस ले : अविनाश कुशवाहा
  • मुख्यालय. राष्ट्रीय लोकदल युवा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • बीजपुर. 29 मई को बरामद नर कंकाल का आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य मामले में दूसरे युवक को पकड़ा
  • मुख्यालय. समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ की मासिक बैठक सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.