अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह…..

अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
प्रारंभिक तौर पर शव अज्ञात बताया जा रहा था, लेकिन बाद में उसकी शिनाख्त औड़ी दुरासनी मंदिर समीप निवासी 22 वर्षीय राहुल पुत्र नीबूलाल के रूप में हुई।परिजनों के अनुसार राहुल सुबह घर से बाइक लेकर निकला था।लेकिन दोपहर में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
अनपरा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।जिसमें धड़ कटा हुआ था।शव को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद रेनुसागर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।फिलहाल पुलिस आत्महत्या अथवा दुर्घटना सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।