• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

हैदराबाद: ओलंपिक चैंपियंस की तैयारी का केंद्र गोपीचंद अकादमी

Admin by Admin
January 8, 2026
in खेल
0
हैदराबाद: ओलंपिक चैंपियंस की तैयारी का केंद्र गोपीचंद अकादमी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:January 08, 2026, 19:33 IST

हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी भारतीय बैडमिंटन की पहचान बन चुकी है. गाचीबोवली में फैली यह अकादमी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल जैसी ओलंपिक पदक विजेताओं की प्रतिभा को निखारने का केंद्र रही है. विश्वस्तरीय सुविधाओं, कड़ी चयन प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के साथ यह अकादमी आज देश के लिए शीर्ष स्तर के खिलाड़ी तैयार कर रही है.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद. भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में जब भी स्वर्णिम अक्षरों में किसी नाम का उल्लेख किया जाएगा, तो उसमें हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी का नाम अवश्य शामिल होगा. गाचीबोवली क्षेत्र में 5 एकड़ में फैली यह भव्य अकादमी आज देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने वाला सबसे बड़ा केंद्र बन चुकी है. पीवी सिंधु और साइना नेहवाल जैसी ओलंपिक पदक विजेताओं की सफलता की कहानी की शुरुआत इसी परिसर के कोर्ट से हुई थी.

लोकल18 से बातचीत के दौरान असिस्टेंट ट्रेनर हैरेस ने बताया कि अकादमी में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं. यहां 8 से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन कोर्ट मौजूद हैं. खिलाड़ियों की फिटनेस के लिए अत्याधुनिक जिम, रनिंग ट्रैक और टेनिस कोर्ट की भी व्यवस्था की गई है. इसके अलावा खिलाड़ियों के ठहरने और उनके समग्र विकास के लिए विशेष आवासीय सुविधाएं और ग्राउंड भी उपलब्ध हैं.

चयन की क्या है प्रक्रिया?

अकादमी में प्रवेश पाना आसान नहीं है, यहां प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ी के पास कम से कम राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है. इसके बाद खिलाड़ियों को एक कड़े ट्रायल से गुजरना पड़ता है. ट्रायल में सफल होने पर ही उन्हें अनुभवी और विशेषज्ञ कोचों की निगरानी में प्रशिक्षण दिया जाता है. छोटे बच्चों के लिए भी यही चयन प्रक्रिया अपनाई जाती है, ताकि शुरुआत से ही प्रतिभा को सही दिशा में निखारा जा सके.

ओलंपिक मेडल्स की खान

पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी के नाम कई ऐसी उपलब्धियां दर्ज हैं, जो किसी भी संस्थान के लिए गर्व की बात हैं. अकादमी से जुड़े खिलाड़ियों ने अब तक 3 ओलंपिक पदक जीते हैं, जिनमें 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं. वहीं वर्ल्ड चैंपियनशिप में 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल अकादमी के खाते में आए हैं. साइना नेहवाल और पीवी सिंधु जैसे दिग्गज खिलाड़ी आज भी इस अकादमी से जुड़े हुए हैं और अक्सर यहां अभ्यास के लिए आते रहते हैं.

यह अकादमी केवल एक ट्रेनिंग सेंटर ही नहीं, बल्कि 2009 इंडियन ओपन और बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेज़बानी भी कर चुकी है. यह प्रतिष्ठित अकादमी हैदराबाद के गाचीबोवली इलाके में आईएसबी (ISB) रोड पर स्थित है, शहर के किसी भी हिस्से से यहां बस या ऑटो के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है.

About the Author

authorimg

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Location :

Hyderabad,Telangana

First Published :

January 08, 2026, 19:33 IST

homesports

ये है हैदराबाद के ओलंपिक चैंपियंस की तैयारी का केंद्र गोपीचंद अकादमी



Source link

Previous Post

सोनभद्र. स्टेट हाइवे पर पेट्रोल पम्प के सामने क्रास कटिगं पाये जाने पर सम्बन्धित पेट्रोल पम्प पर की जायेगी कार्यवाही- जिलाधिकारी

Next Post

Malaysia Open: पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग विजेता

Next Post
Malaysia Open: पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग विजेता

Malaysia Open: पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग विजेता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड
  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.