• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

होटल के कमरे में… 17 साल की नेशनल-लेवल शूटर का कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप, NRI ने किया सस्पेंड

Admin by Admin
January 8, 2026
in खेल
0
होटल के कमरे में… 17 साल की नेशनल-लेवल शूटर का कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप, NRI ने किया सस्पेंड
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:January 08, 2026, 10:44 IST

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक 17 साल की एक राष्ट्रीय स्तर की उभरती हुई निशानेबाज ने अपने कोच पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. यह घटना पिछले महीने की बताई जा रही है.

होटल के कमरे में... 17 साल की नेशनल-लेवल शूटर का कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोपप्रतिकात्मक तस्वीर

फरीदाबाद (अनिल राठी): हम न्यू इंडिया की बात कर रहे हैं, देश तरक्की की राह पर है. युवा भविष्य के भारत को बना रहे हैं. ये कुछ ऐसी बातें हैं, जिसे सुनकर अच्छा लगता है कि देश बदल रहा है, लेकिन यह खुशी उस समय काफूर हो जाती है. जब हम सुनते हैं कि बेटी के साथ गलत काम किया गया है. कहने के लिए तो हम बहुत बोलते हैं म्हारी छोरियां छोरो से कम है के. मगर, जब वो आगे बढ़ती हैं तो कुछ लोग अपनी दरिंदगी भरा रूप दिखा देते हैं. ऐसा ही कुछ मामला हरियाणा के फरीदाबाद से सामने आया है. यहां 17 साल की नेशनल लेवल की शूटर यानी निशाने बाज ने अपने कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर लिया. वहीं एनआरआई ने भी कार्रवाई करते हुए कोच को सस्पेंड कर दिया.

शूटर की मां ने की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली. मामला पिछले साल 16 दिसंबर का है, जब लड़की ने दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी. उस समय मैच के बाद कोच ने कथित तौर पर शूटर को फरीदाबाद के सूरजकुंड होटल की लॉबी में मिलने के लिए कहा.

कोच ने कहा कि होटल के कमरे में आ जाओ यहां आज के मैच में कैसा प्रदर्शन किया इसपर चर्चा कर लेंगे. जब लड़की ने ना नुकुर की तो उसपर दवाब डालने लगा. ऐसे में जब वह वहां पहुंची तो होटल के कमरे में कोच ने कथित तौर पर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और धमकी दी कि अगर उसने इस घटना का खुलासा किया तो वह उसका करियर बर्बाद कर देगा और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएगा.

शिकायत के आधार पर, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को एनआईटी फरीदाबाद के महिला पुलिस स्टेशन में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पीओसीएसओ) अधिनियम की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. वजह है कथित अपराध के समय एथलीट नाबालिग थी. साथ ही टीमों को होटल के सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और यात्रा विवरण सहित इलेक्ट्रॉनिक और फोरेंसिक सबूत जुटाने और होटल के कर्मचारियों और अन्य संभावित गवाहों के बयान दर्ज करने का काम सौंपा गया है.

अधिकारियों ने कहा कि आरोप गंभीर हैं. हम उचित प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी सबूत सुरक्षित रखे जाएं. जांच के तहत कोच से पूछताछ की जाएगी. वहीं, मामले को बढ़ता देख एनआरएआई ने तुरंत प्रभाव से आरोपी कोच को सस्पेंड कर दिया.

Location :

Faridabad,Haryana

First Published :

January 08, 2026, 10:40 IST

homeharyana

होटल के कमरे में… 17 साल की नेशनल-लेवल शूटर का कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप



Source link

Previous Post

कोन. शीतलहर में स्कूल खुला होने का वीडियो बनाने पर प्रबंधक ने फोड़ दिया सिर

Next Post

सोनभद्र. BREKING:  नहीं रहे दुद्धी विधायक विजय सिंह गौड़, देर रात ली अंतिम सांस

Next Post

सोनभद्र. BREKING:  नहीं रहे दुद्धी विधायक विजय सिंह गौड़, देर रात ली अंतिम सांस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड
  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.