• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. गुम हुआ 5 वर्षीय बालक पुलिस ने सुरक्षित खोजा, मां के सुपुर्द किया

JK Gupta by JK Gupta
January 6, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
61
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


पिपरी थाना क्षेत्र के पाटी गांव का एक 5 वर्षीय बालक सोमवार की शाम को गुम हो गया। बालक के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने देर रात करीब 11 बजे बालक को सुरक्षित खोज लिया और उसे रेणुकूट पुलिस चौकी पर रखा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटी गांव निवासी रामसजीवन का 5 वर्षीय पुत्र अरविंद सोमवार की दोपहर गांव की कुछ महिलाओं के साथ रेणुकूट गया था। बालक की मां ने सोचा कि वह उन्हीं महिलाओं के साथ वापस गांव लौट आएगा, लेकिन रेणुकूट बाजार में अरविंद उनसे बिछड़ गया और भटकने लगा। इसी दौरान एक ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस चौकी को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस बालक की तलाश में जुट गई। देर रात करीब 11 बजे अरविंद सब्जी मंडी के पास मिला। पुलिस उसे सुरक्षित रेणुकूट चौकी ले आई, जहां उसे खाना खिलाया गया और रात भर चौकी पर ही सुलाया गया।

चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बालक काफी डरा हुआ था और लगातार रो रहा था। उसे समझा-बुझाकर और बहला-फुसलाकर रात भर चौकी पर सुरक्षित रखा गया। मंगलवार सुबह जब उसकी मां फूलमती बालक की तलाश करते हुए चौकी पहुंची, तो पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद बालक को सकुशल उसके सुपुर्द कर दिया।

बालक की मां फूलमती ने बताया कि उनके पति बाहर काम करते हैं, इसलिए वह स्वयं बच्चे को खोजने आई थीं। बेटे को सुरक्षित पाकर उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Previous Post

रेणुकूट. नगर पंचायत में खाड़पाथर मार्ग बंद होने से जनजीवन प्रभावित, एक माह से जूझ रहे नगरवासी

Next Post

म्योरपुर. एसडीएम के पहल पर बनमहरी से काटे गए 59 नाम

Next Post

म्योरपुर. एसडीएम के पहल पर बनमहरी से काटे गए 59 नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.