• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. दुद्धी में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने बाँधे भक्तों के मन, जयकारों से गूंजा तहसील परिसर

JK Gupta by JK Gupta
January 4, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…..


Sonbhadra । दुद्धी तहसील परिसर में चल रही रासलीला के छठवें दिन शनिवार को वृंदावन की रासबिहारी लाल कलाकार मंडली ने भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोर लीला का जीवंत मंचन प्रस्तुत किया।सर्वप्रथम कलमकार समाज द्वारा पूजन कर भगवान राधारमण की भव्य आरती की गई, जिसमें तहसील क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने भाग लिया।

मां भारती जन सेवा ट्रस्ट एवं रासलीला अध्यक्ष अनिल हलवाई तथा उज्जैन से आए अंतरराष्ट्रीय अष्टम कथा वाचक श्री रूपकृष्ण शास्त्री ने भगवा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इसके बाद माखन चोर लीला का मनमोहक मंचन शुरू हुआ। श्रीकृष्ण द्वारा गोकुल में माखन चुराकर गोपियों संग रास रचाने और बाल लीलाओं से सबको आनंदित करने का सजीव चित्रण किया गया।

प्रांगण में बैठे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कलाकारों ने संवाद, भाव-भंगिमा एवं संगीत से संदेश दिया कि भक्ति और सरलता से जीवन के हर संकट पर विजय पाई जा सकती है।रासलीला वृंदावन के महंत श्री दाऊदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में संचालित हो रही है। कथा वाचक ने माखन चोर प्रसंग की महिमा, भक्तों की आस्था तथा श्रीकृष्ण की चंचलता, करुणा व संरक्षण भाव पर प्रकाश डाला।

श्री रूपकृष्ण शास्त्री ने कहा कि जैसे श्रीकृष्ण ने लीलाओं से गोकुलवासियों को आनंद दिया, वैसे ही भक्ति से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।रात्रि 10 बजे तक चले आयोजन में हर प्रसंग पर जयघोष गूंजता रहा। आलोक अग्रहरि, संदीप गुप्ता देवेश मोहन, विष्णु अग्रहरि प्रमोद रवानी रवि सिंह, जितेंद्र अग्रहरि, सुशील गुप्ता, मदन तिवारी, श्याम आग्रहरि आदि उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने इसे दिव्य आध्यात्मिक अनुभव बताया।

Previous Post

चोपन. श्री राम कथा के तीसरे दिन श्रीराम जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन

Next Post

सोनभद्र. विधायक खेल महाकभ; दृष्टिबाधित और महिला खिलाड़ियों का हुआ मैच

Next Post

सोनभद्र. विधायक खेल महाकभ; दृष्टिबाधित और महिला खिलाड़ियों का हुआ मैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुख्यालय. जर्जर पुल से हादसे का खतरा: समाजवादी युवजन सभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. मेडिकल कॉलेज जैसा बड़ा नाम…..बुनियादी सुविधाएं बिजली, पानी ही गायब….मरीज परेशान
  • FIFA को नए नियम से हंगामा! विरोधी खिलाड़ियों से बात करते समय अपना मुंह ढंका तो मिलेगा रेड कार्ड
  • सोनभद्र. बारात में शामिल बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, बरातियों में मचा हड़कंप
  • सोनभद्र. आदिवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.