घोरावल/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..

घोरावल तहसील क्षेत्र के सहपुरवा कलां में एक इंटर कॉलेज में हरे पेड़ों की कटाई का मामला प्रकाश में आया है। एसडीएम आशीष त्रिपाठी ने बताया कि सहपुरवा कलां में स्थित विमला देवी इंटर कॉलेज परिसर में सागौन और कदंब आदि के हरे वृक्षों को काट कर गिराए जाने की सूचना मिली।

उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार विदित त्रिपाठी, वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां 34 सागौन और कदंब के पेड़ कटे मिले। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मामले में कार्यवाही करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।