संवाददाता@विशाल टंडन……

भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के तहत डी.आर. ड्रीम, रॉबर्ट्सगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।
मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद, संगठन और राष्ट्रीय एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि उनका जीवन देशहित के लिए समर्पित रहा और आज प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाए तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।
जिला प्रभारी अनिल सिंह ने डॉ. मुखर्जी के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे ने केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में डॉ. मुखर्जी के योगदान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

समापन सत्र में घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य ने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद राम सकल, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक तीर्थराज, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, डॉ. धर्मवीर तिवारी, एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, सहमीडिया प्रभारी अमन वर्मा सहित बड़ी संख्या में जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन का वातावरण राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक उत्साह से ओतप्रोत रहा।





