संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर बखरिहवा मार्ग पर सेवकामोड़ से कुछ दूरी पर जर्जर पुलिया निमार्ण की वजह से बनाई गई बाईपास मार्ग में लोड ट्रेलर बुधवार की रात में फस जानें से बृहस्पतिवार की सुबह जाम के झाम से लोग जूझते रहे।
बुधवार की रात में हुई झमाझम बारिश से बाईपास सड़क की मिट्टी दबने से ट्रेलर का पिछला हिस्सा का पूरा चक्का धसने से बाडी टच होने से ट्रेलर समूचे दिन फसा रहा। शाम को ट्रेलर पर से लोड राख को खाली कर ट्रेलर निकालने का प्रयास जारी था। रुक-रुक कर एक एक साईड से गाड़ियों का आवाजाही जारी है।

पुलिया का निर्माण करा रहें कार्यदायी संस्था द्धारा बाईपास मिट्टी , सोलिंग डाल कर खानापूर्ति कर दिया गया है। जिसकी वजह से लोड गाड़िया धस जा रही है। जिससे कभी बडी अनहोनी होने की आंशका है।

खानापूर्ति कर सिर्फ बाईपास मार्ग बनाने से लोग कैसे आवागमन करेंगे यह लोगो के सामने बरसात के दिनों में सबसे बडी चुनौती है। एक दिन की बरसात में यह हाल है। अभी पूरी बरसात बाकी है।
इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विनोद भारती ने कहा की बाईपास मार्ग में ऐसी कोई समस्या आई है। तो मरम्मत कराकर सही कराया जाएगा।





