• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Sjoerd Marijne returns womens hockey team: 5 साल बाद फिर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच बने सोर्ड मारिन

Admin by Admin
January 2, 2026
in खेल
0
Sjoerd Marijne returns womens hockey team: 5 साल बाद फिर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच बने सोर्ड मारिन
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:January 02, 2026, 15:50 IST

Sjoerd Marijne returns womens hockey team: भारतीय महिला हॉकी टीम को नए साल में नया कोच मिल गया है. पांच साल के बाद सोर्ड मारिन की लंबे समय बाद टीम में फिर वापसी हुई है. नीदरलैंड के मारिन दूसरी बार यह जिम्मेदारी संभालेंगे. वह हरेंद्र सिंह की जगह लेंगे.

5 साल बाद फिर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच बने सोर्ड मारिनसोर्ड मारिन को दूसरी बार महिला हॉकी टीम का कोच बनाया गया है.

नई दिल्ली.  नीदरलैंड के सोर्ड मारिन को शुक्रवार को फिर से भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच बनाया गया है. वह दूसरी बार यह जिम्मेदारी संभालेंगे. उनके कोच रहते भारतीय महिला टीम टोक्यो ओलंपिक में चौथे नंबर पर रही थी. मारिन को हरेंद्र सिंह की जगह मुख्य कोच बनाया गया है. हरेंद्र को टीम के खराब प्रदर्शन और कोचिंग में मनमानी के आरोपों के कारण इस्तीफा देना पड़ा था. नीदरलैंड के पूर्व हॉकी खिलाड़ी 51 साल के मारिन 2017 से 2021 तक भारतीय महिला टीम के साथ जुड़े रहे. पांच साल बाद उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी मिली है. उनकी टीम में मटियास विला भी होंगे, जिन्हें विश्लेषणात्मक कोच बनाया गया है.

भारतीय हॉकी टीम में वेन लोम्बार्ड की भी वापसी हो रही है, जो वैज्ञानिक सलाहकार और खेल प्रदर्शन प्रमुख के रूप में काम करेंगे. मारिन ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, भारत लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैं साढ़े चार साल बाद नई ऊर्जा और साफ सोच के साथ इस पद पर लौटा हूं ताकि टीम को आगे बढ़ाने में मदद कर सकूं और खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने में सहयोग दे सकूं. मारिन की टीम की काफी साख थी और उन्हें एकजुट टीम बनाने का श्रेय दिया जाता था, जहां खिलाड़ी एक-दूसरे की सफलता में खुश होते थे. उन्होंने पारिवारिक कारणों से टोक्यो ओलंपिक के बाद पद छोड़ दिया था. उनके पिछले कार्यकाल में भारत विश्व रैंकिंग के टॉप 10 में पहुंचा था.

Sjoerd Marijne, womens hockey team, india national women hockey team, Sjoerd Marijne womens hockey team coach, who is Sjoerd Marijne , सोर्ड मारिन, भारतीय महिला हॉकी टीम, सोर्ड मारिन कोच हॉकी टीम
सोर्ड मारिन को दूसरी बार महिला हॉकी टीम का कोच बनाया गया है.

अर्जेंटीना के पूर्व मिडफील्डर विला ने 1997 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में डेब्यू किया था. उन्होंने 2000 के सिडनी ओलंपिक और 2004 के एथेंस ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया. वह बीस साल से ज्यादा समय से कोचिंग कर रहे हैं. लोम्बार्ड को उनके काम में रोडेट इला और सियारा इला का सहयोग मिलेगा, जिन्हें वैज्ञानिक सलाहकार बनाया गया है. टोक्यो ओलंपिक के बाद भारतीय टीम को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली और टीम में बदलाव का दौर आया क्योंकि कप्तान रानी रामपाल, वंदना कटारिया और दीप ग्रेस एक्का जैसी अहम खिलाड़ियों ने चोट के कारण संन्यास ले लिया.

महिला टीम 2024 के पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई, लेकिन 2022 के राष्ट्रमंडल खेल और 2023 के एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता. टीम ने पिछले साल एशिया कप में रजत पदक जीता, लेकिन यह बेल्जियम और नीदरलैंड में अगस्त में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने के लिए काफी नहीं था. पिछले साल एफआईएच प्रो लीग के 16 मैचों में से टीम ने सिर्फ दो मैच जीते, जिसके बाद टीम नेशंस कप में चली गई. मुख्य कोच के रूप में मारिन की पहली बड़ी चुनौती आठ से 14 मार्च तक हैदराबाद में होने वाला महिला विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट होगी. मारिन 14 जनवरी को भारत आएंगे, जबकि राष्ट्रीय कोचिंग कैंप 19 जनवरी से बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में शुरू होगा.

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, हम सोर्ड मारिन और पूरे सपोर्ट स्टाफ का भारतीय हॉकी परिवार में स्वागत करते हैं. हम खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने विश्व कप क्वालीफायर को ध्यान में रखते हुए नियुक्ति प्रक्रिया जल्दी पूरी की. उन्होंने कहा, टीम की फिटनेस पर खास ध्यान दिया गया है, जो टोक्यो में भारतीय महिला टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन का बड़ा कारण था. हमें टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 02, 2026, 15:50 IST

homesports

5 साल बाद फिर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच बने सोर्ड मारिन



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

डाला. बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर श्रमिकों ने किया कार्य वहिष्कार

Next Post

विंढमगंज. निजी अस्पताल में सर्जरी उपरांत अधिक रक्तस्राव से विवाहिता की मौत

Next Post

विंढमगंज. निजी अस्पताल में सर्जरी उपरांत अधिक रक्तस्राव से विवाहिता की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Breaking News

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
by Admin
August 13, 2026
0

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स संक्षिप्त विवरण:विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता...

Read moreDetails

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

एमपी के बालाघाट जिले में अज्ञात रहस्यमयी बीमारी से कम से कम सात बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio