• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर श्रमिकों ने किया कार्य वहिष्कार

JK Gupta by JK Gupta
January 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
44
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी……


— निर्माणाधीन एसीसी कंपनी के गेट पर मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन


एसीसी सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों ने फैक्ट्री गेट पर बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि दो माह से बकाया मजदूरी का भुगतान ठेकेदार द्वारा नहीं किए जाने से हम सभी के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

निर्माणाधीन अडानी एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में ठेकेदारी के अन्तर्गत कार्य करा रहे ठेकेदार द्वारा लगभग 70 से 80 मजदूरों का दो महीनों से मजदूरी भुगतान नहीं होने से क्षुब्ध श्रमिकों ने मुख्य गेट पर पहुंचकर नाराजगी जताई लामबंद श्रमिकों ने काम पर नहीं जाने की आवाज बुलंद कर हड़ताल कर दिया।

उन्होंने कहा कि जब तक हम सबकी बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक हम काम पर वापस नहीं जाएंगे उन्होंने पूरे गेट को जाम कर दिया। बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग कर रहे श्रमिकों के समर्थन में दूसरे फर्म के मजदूर भी उतरकर कंपनी के अंदर जाने से मना कर दिया। समर्थन में उतरे मजदूरों ने कहा कि कंपनी के ठेकेदार हमारा पीएफ नहीं जमा कर रहे हैं जबकि प्रत्येक माह पीएफ का पैसा सैलरी से काट लिया जा रहा है ।

पीएफ खातों में पैसा नहीं नहीं जमा कराया जाना इस बात को दर्शाता है कि हम मजदूरों का शोषण किया जा रहा है।सैकड़ों मजदूरों ने पीएफ नहीं जमा करने का आरोप लगाकर कहा कि जायज मांग को लेकर कहा कि हम सभी अन्य मजदूरों के समर्थन में हड़ताल कर रहे हैं ।

अपने पावनो की भुगतान की मांग में विरोध प्रदर्शन कर रहे शंभू चौधरी ,जयप्रकाश, दीपक, संतोष दुबे, कैलाश नाथ, रामबली, दीपक कुमार, अवधेश यादव ,राहुल ,रामलाल, विकास पाल , सोनू कुमार , सुरेंद्र पाल ,सूरज ,राजेश, भरत ,रामलाल, शिवपूजन ,कृष्ण कुमार, रामजनम , दशरथ राम, शिवपूजन ने बताया कि आयुष इंजिनियरिंग में काम करने वाले 70 से 80 मजदूरों का भूगतान पिछले नवम्बर-दिसम्बर महिने का अभी तक नहीं किया गया है ।

ठेकेदार हम लोगों को आज- कल कहकर सिर्फ आश्वासन देते रहते हैं धीरे धीरे दो माह बीत गए फोन से बात भी अब नहीं करते हैं जिसके कारण हम मजदूर भूखमरी के कगार पर आ गये हैं अगर दो दो महीने का पेमेंट नहीं मिलेगा तो हम सभी अपने परिवार का भरण पोषण कैसे कर पाएंगे। बच्चों का स्कूल पीस दवाईयां खाने हेतु राशन समेत तमाम घरेलू खर्च हैं मजदूरी नहीं मिल पाने के कारण आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।एसीसी सीमेंट प्लांट के निर्माण कार्य में लगा एलएनबीटी ने कई फर्मो को काम दे रखा है।

उन्ही में से एक आयुस इंजिनियरिंग कंपनी है,जिसमें काम करने वाले मजदूरों को पिछले नवम्बर-दिसम्बर दो माह का भूगतान नहीं दिया जा रहा है। इससे आयुष इंजिनियरिंग में काम करने वाले मजदूरो का भूगतान न मिलने से वे भूखमरी के कगार पक पहुंच गए है।मजदूरो ने बताया कि कभी समय से भूगतान कंपनी में नहीं होता है मजदूरो को कभी छुट्टी भी नहीं मिलता है।

वे सुबह 8बजे से ही हड़ताल पर डटे है। साढ़े दस बजे तक किसी भी अधिकारी के गेट पर न आने पर सभी मजदूर अपने घर वापस चले गए। इस दौरान अवधेश, दीपक, राघव ,शंभू ,कैलाश, रामलाल ,सुमेर ,राम नगीना ,रामभरोस, दुलारे ,विनोद कुमार ,गोपाल ,राहुल, राम लखन ,रघुवंश आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बीजपुर. कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यात्री बस, टला बड़ा हादसा

Next Post

Sjoerd Marijne returns womens hockey team: 5 साल बाद फिर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच बने सोर्ड मारिन

Next Post
Sjoerd Marijne returns womens hockey team: 5 साल बाद फिर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच बने सोर्ड मारिन

Sjoerd Marijne returns womens hockey team: 5 साल बाद फिर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच बने सोर्ड मारिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Breaking News

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
by Admin
August 13, 2026
0

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स संक्षिप्त विवरण:विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता...

Read moreDetails

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

एमपी के बालाघाट जिले में अज्ञात रहस्यमयी बीमारी से कम से कम सात बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio