• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. नए वर्ष पर काली मंदिर पर जुटी भीड़, बच्चों ने किया खूब मस्ती

JK Gupta by JK Gupta
January 1, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय…….


नगर स्थित काली मंदिर परिसर के पार्क में नववर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए। जहां अपने परिवार और बच्चों के साथ नववर्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों के मनोरंजन और शारीरिक विकास हेतु और महिलाओ के लिए विशेष खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

खेलकूद प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। यह आयोजन चोपन के यूट्यूबरों की SKG-GAME के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किये गए थे, जिनका उन्होंने खूब आनंद लिया। सेल्फी लेने का लगातार दौर देखा गया। हर कोई अलग-अलग लोकेशन पर फोटो और सेल्फी लेते दिखे। पार्क में लगे रंग-बिरंगे इक्विपमेंट बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे। मटका फोड़ का आयोजन का लोगों ने खूब लुफ्त उठाया।

खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले महिलाओ व बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी वितरित किए गए, जिससे उनका उत्साह बढ़ा। अभिभावकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। काली मंदिर पार्क पर आयोजन के दौरान साफ-सफाई और सुरक्षा की उचित व्यवस्था की गई थी।

स्थानीय नागरिकों ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। यह आयोजन मनोरंजन के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में भी सहायक रहा।

इस दौरान मंदिर परिसर में लगे नाश्ते की दुकान पर भी भरपूर भीड़ देखी गई, लोग अपने-अपने तरीके से नववर्ष की धूम में झूमते नजर आए। सभी एक-दूसरे और परचितों को नववर्ष 2026 की मंगलमय शुभकामनाएं देते नजर आए।

Previous Post

चोपन. गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही, ₹12 लाख की बोलेरो वाहन को पुलिस ने किया कुर्क

Next Post

म्योरपुर. जेठ की गैर इरादतन हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

Next Post

म्योरपुर. जेठ की गैर इरादतन हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.