• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही, ₹12 लाख की बोलेरो वाहन को पुलिस ने किया कुर्क

JK Gupta by JK Gupta
January 1, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
73
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय……


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सम्पत्ति जब्तीकरण अभियान के अंतर्गत थाना चोपन पुलिस द्वारा गैंगेस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।

उक्त अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0सं0–420/2025, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र राम कैलाश निवासी जगदीशपुर मसनी, थाना नवाबगंज, जनपद प्रयागराज द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित चल/अचल संपत्ति की जांच की गई।

जांच के दौरान अभियुक्त के नाम से पंजीकृत वाहन संख्या UP70HH1152 बोलेरो होना पाया गया। उक्त वाहन का मूल्यांकन सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा किया गया, जिसमें वाहन की अनुमानित कीमत ₹12,00,000/- (बारह लाख रुपये) पाई गई।

अपराधिक कृत्यों से अर्जित संपत्ति पाए जाने पर गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत जब्तीकरण हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र को प्रस्तुत की गई, जिस पर डीएम द्वारा वाहन को कुर्क किए जाने का आदेश पारित किया गया।

आदेश के अनुपालन में थाना चोपन पुलिस द्वारा अभियुक्त बृजेश कुमार की अपराध से अर्जित चल संपत्ति को गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्क/जब्त किया गया।

पुलिस टीम का विवरण :– प्र0नि0 कुमुद शेखर सिंह, हे0का0 अजय यादव, का0 प्रियांशु त्रिपाठी, का0 अमित चौहान थाना चोपन शामिल रहे।

Previous Post

करमा. गरीब असहाय लोगों को वितरित हुआ कम्बल

Next Post

चोपन. नए वर्ष पर काली मंदिर पर जुटी भीड़, बच्चों ने किया खूब मस्ती

Next Post

चोपन. नए वर्ष पर काली मंदिर पर जुटी भीड़, बच्चों ने किया खूब मस्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.