म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी…….

स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव में बुधवार की देर शाम हुए युवक की मौत के मामले में उसके भाई की पत्नी को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। इससे पूर्व बुधवार की देर शाम अनिल (35 वर्ष) पुत्र राजाराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक विक्षिप्त था और घर में बूढी मां और भाई की पत्नी के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक युवक ने कुछ हरकत की इस दौरान भाई की पत्नी सरोज देवी पत्नी सुनील कुमार ने ठंडे से प्रहार कर दिया। इस दौरान उसके सिर में चोट लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।
ग्रामीणों की मदद से उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मुकदमा लिखकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, संगीता पाठक, मुकेश कुमार, मनोज कन्नौजिया शामिल रहे।