करमा/सोनभद्र. @रामकेश यादव…….

क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने बुद्धवार को करमा थाना का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, अभिरक्षा व्यवस्था, सीसीटीएनएस, लंबित एवं प्रचलित विवेचनाओं की प्रगति, कार्यालय कक्ष, भोजनालय तथा थाना परिसर की साफ-सफाई आदि का गहनता से निरीक्षण किया।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी बनाए रखने, अभिलेखों के समुचित रख रखाव,विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा जनता के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये ।
मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा के बाद उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने एवं महिलाओं की चौपाल, जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं अन्य माध्यमों से उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं हेल्पलाइन नंबरों की व्यापक जानकारी दी जाए।
साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र पर प्राप्त महिलाओं से संबंधित प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।