• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नगर के बीच से प्रस्तावित स्टेट हाईवे को लेकर सपा समेत स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

JK Gupta by JK Gupta
December 31, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
54
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


— भाजपा विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष समेत अन्य पर वादा खिलाफी का आरोप


Sonbhadra  । जनपद में राबर्ट्सगंज बाजार के बीच से प्रस्तावित स्टेट हाईवे को लेकर मामला गरम नजर आ रहा है, आज सपा कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया है उन्होंने कहा कि पहले यह स्टेट हाईवे नगर से बाहर प्रस्तावित था लेकिन जनप्रतिनिधियों के वादा खिलाफी के वजह से नगर के अन्दर बजार से सड़क जाने से व्यवसारियों का बड़ा नुकसान होगा, इसको लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। बता दें कि खलियारी से कलवारी करीब 80 किलोमीटर की स्टेट हाईवे प्रस्तावित था।

कई महीनों से खलियारी वाया कलवारी संपर्क मार्ग को चौड़ा करने की कयावद चली आ रही थी, जन प्रतिनिधियों, अधिकारी और मीडिया के जरिए लोगों को बताया गया कि यह सड़क बाईपास होकर गुजरेगी लेकिन अब जब शासन से यह प्रस्ताव खारिज कर दिया गया तो
राबर्ट्सगंज के शीतला मंदिर चौराहे पर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया ।

इन लोगों का कहना है कि यदि स्टेट हाईवे शहर के बीच से निकलता है, तो इससे मुख्य बाजार प्रभावित होगा और कई व्यापारियों तथा मूल निवासियों को विस्थापित होना पड़ेगा। उनका मानना है कि इस तरह उनके साथ ‘छल’ होगा और इससे पूरे जिले को नुकसान होगा, क्योंकि यह बाजार आसपास के गांवों के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है।

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने व्यापारियों के समर्थन करते हुए बताया कि पहले स्टेट हाईवे को नगर के बाहर से बनाने की योजना थी, लेकिन अब घोरावल से खलियारी तक इसे नगर के बीच से ले जाने का प्रस्ताव आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यापारियों के भरोसे का कत्ल है।

Previous Post

डाला. अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, घायल

Next Post

करमा. सीओ ने थाने का किया अर्ध वार्षिक निरीक्षण

Next Post

करमा. सीओ ने थाने का किया अर्ध वार्षिक निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.