• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. खाड़पाथर के आगे अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, चालक की मौत

JK Gupta by JK Gupta
December 29, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
94
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाड़पाथर से आगे सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विंध्यनगर से राखड़ लोड कर गोरखपुर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चालक की पहचान सुल्तान अंसारी पुत्र मुनव्वर खान निवासी जखनिया गाजीपुर के रूप में हुई है। वह ट्रेलर संख्या बीआर सीसी 1455 चला रहा था। जैसे ही वाहन खाड़पाथर से आगे पहुंचा, अचानक संतुलन बिगड़ गया और ट्रेलर पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक सुल्तान अंसारी को गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। मृतक के शव को हिंडालको मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है।

इस संबंध में पिपरी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मृत्यु हुई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous Post

सोनभद्र. सीडीओ ने विकाश कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Next Post

सोनभद्र. दुद्धी में क्षेत्र पंचायत की बैठक का प्रधानों ने किया बहिष्कार

Next Post

सोनभद्र. दुद्धी में क्षेत्र पंचायत की बैठक का प्रधानों ने किया बहिष्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.