ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी……

कुशवाहा समाज की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर कुशवाहा समाज भवन में रविवार को चुनाव की बैठक रखी गई जिसमें कुशवाहा समाज के संगठन में सक्रियता लाने एवं सामाजिक उद्देश्यों की संरचना को समाज के सिद्धांतों के अनुरूप जमीन पर उतारा जा सके, जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में विश्व नाथ भगत, देव प्रकाश मौर्या, सुरेश मौर्या, गया नाथ कुशवाहा और चुनाव अधिकारी गणेश कुशवाहा, शशिहास सिंह की देखरेख में चुनाव शुरू कराई गई।
वही बीते शत का आय व्यय कोषाध्यक्ष ने पेश किया तत्पश्चात चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। अध्यक्ष अमित सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष रमिता मौर्या , इं राकेश कुशवाहा, सचिव अनिल सिंह कुशवाहा, उप सचिव राम देव मौर्या, योगिता सिंह , पुष्पा सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद शेखर मौर्य , लेखा निरीक्षक निर्मल सिंह, कृष्णा नन्द सिंह के साथ संगठन सचिव के पद पर सुषमा कुशवाहा, राधिका देवी, गौतम कुमार सिंह, प्रचार सचिव मनोरमा मौर्या,राजेश कुमार सिंह गणेश कुमार सिंह कुशवाहा मीडिया प्रभारी अरविन्द कुशवाहा के साथ सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न कराई गई।
समाज की जिम्मेदारियों को समाज के सम्मानित लोगों के द्वारा नयी जिम्मेदारी को सोपा गया ।जिसमें कि समाज में महिला कि भागीदारी के साथ समाज को और भी संगठित एवं सक्रिय किया जा सके। समाज के सवजाति बंधुओं गुलाब मौर्य, चंद्रशेखर मौर्य, नंदू सिंह, इं० रामचंद्र मौर्य, डॉ बीके कुशवाहा, डॉ मुकेश वर्मा, रामयज्ञ मौर्य इं० सुरेंद्र सिंह, राजेश कुशवाहा के साथ सैकड़ों स्वजाति भाई बंधु के साथ समाज की माताएं बहने उपस्थित होकर 2026 का चुनाव सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाई।
मंच संचालन अनिल सिंह कुशवाहा के द्वारा किया गया। वही समाज के सभी स्वजाति बंधुओ का आभार व्यक्त करते हुए चुनाव का समापन सुरेश कुमार मौर्या के द्वारा किया गया।