घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के हिरनखुड़ी गांव में शुक्रवार शाम घर में बिजली का करंट लगने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
छबिलाल पटेल (48) पुत्र स्वर्गीय भूलन पटेल निवासी ग्राम हिरनखुड़ी शुक्रवार को शाम घर में ही बिजली के करेंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।चिकित्सा परीक्षण के उपरांत डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सीएचसी घोरावल के मेमो की सूचना पर उपनिरीक्षक कविंद्र सिंह यादव द्वारा पंचायतनामा की आवश्यक कार्यवाही की गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढी भेजा गया है।