• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. पूर्व पीएम की जयंती पर 501 दीपदान से लेकर कंबल वितरण तक का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
December 26, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


— अटल बिहारी वाजपेई जन्म-शताब्दी पर पिपरी में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित


भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म-शताब्दी वर्ष के अवसर पर पिपरी नगर में तीन दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडे ने बताया कि आयोजन की शुरुआत 24 नवंबर को अटल जी की जयंती की पूर्व संध्या पर पिपरी नगर पंचायत स्थित अटल चौक पर 501 दीपदान के साथ हुई। दीपों की रोशनी में अटल जी के योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को मंडल के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके साथ ही अटल जी के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को अटल चौक पर आयोजित भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गॉड, काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चाँदप्रकाश जैन सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के ओजस्वी व्यक्तित्व, सरल जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचारों की राजनीति के प्रतीक थे। उन्होंने देश को स्थिरता, विकास और सम्मान की नई दिशा दी। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। वहीं जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा,
“अटल जी का जीवन सादगी, सिद्धांत और राष्ट्रसेवा का उदाहरण है। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। भाजपा कार्यकर्ता उनके विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ रहे हैं।”

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार को भी प्राथमिकता दी गई। इस अवसर पर करीब 2000 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए तथा उपस्थित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। आयोजन में दिग्विजय प्रताप सिंह, ममता सिंह, शारदा खरवार, मानसिंह गोंड़, निशांत पांडे, सुनील केसरी, रमेश दुबे, छवि शाह, आशीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे।

तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेई के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

घोरावल. घर में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, मातम में डूबा परिवार

Next Post

बीजपुर. पूर्व भाजपा प्रत्याशी से सड़क की शिकायत

Next Post

बीजपुर. पूर्व भाजपा प्रत्याशी से सड़क की शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
  • डाला. महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मची सनसनी

Breaking News

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

एमपी के बालाघाट जिले में अज्ञात रहस्यमयी बीमारी से कम से कम सात बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों...

Read moreDetails

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio