@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक भीषड़ सड़क दुर्घटना घटित हो गई, जिसमें दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है, पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां तीन की मौत हो गई, पुलिस ने सभी शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।
बताया जा रहा है कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अकक्षोर पेट्रोल पंप मरकरी पुलिया के समीप बाइक सवार नई बाजार से राबर्ट्सगंज की ओर लौट रहे थे कि बांस लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गए, इसमें सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, सूचना पर पहुंचे राबर्ट्सगंज ने सभी घायलों को लोढ़ी स्थित मेडिकल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा मनीष शर्मा पुत्र रमेश शर्मा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम सरकारी अस्पताल राजगढ़ जनपद मिर्जापुर, रवि शर्मा सन ऑफ़ रमेश शर्मा आयु लगभग 20 वर्ष पता उपरोक्त, शुभम शर्मा पुत्र गुलशन शर्मा उम्र 21 वर्ष पता उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया तथा अविनाश शर्मा पुत्र रामनरेश शर्मा उम्र लगभग 19 वर्ष पता उपरोक्त को बाद प्राथमिक उपचार ट्रामा सेंटर रेफर किया जा रहा है विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

बताया जा रहा है कि यह सभी राजगढ़ से सोनभद्र घूमने आए थे जहां लौटने के दौरान यह भीषण सड़क हादसा हो गया, हादसे की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों का रो रो का बुरा हाल है, इस दौरान इंटर कॉलेज पर भारी फोर्स तैनात की गई है।