• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पूर्व पीएम बाजपेई जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर स्वास्थ्य शिविर, कम्बल वितरण, कवि सम्मेलन का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
December 24, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


Sonbhadra । आज अटल उपवन सेवा ट्रस्ट कैथी द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अटल स्मृति सम्मान 2025 स्वास्थ्य शिविर, कम्बल वितरण, कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि दिलीप सिंह पटेल क्षेत्रिय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र जी द्वारा अटल उपवन में वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

अटल उपवन सेवा ट्रस्ट कैथी के अध्यक्ष अजीत चौबे द्वारा मुख्य अतिथि एवं समस्त अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र द्वारा स्वागत किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अटल स्मृति सम्मान प्रदान किया गया, ओज कवि कमलेश राजहंस, उत्कृष्ट खिलाड़ी सुभाष जायसवाल बैडमिंटन खिलाड़ी, नर सेवा नारायण सेवा को सेवा क्षेत्र में मनोज चौबे, उत्कृष्ट किसान के रूप भोला सिंह पटेल को स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया ।

मुख्य अतिथि द्वारा जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया। विभिन्न क्षेत्रों के कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता,जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, सदर ब्लॉक प्रमुख श्री अजीत रावत जी,नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व राज्य सभा सांसद राम शकल, रमेश पटेल, ओम प्रकाश दुबे, अमरेश पटेल,अनूप तिवारी पुष्पा सिंह, कार्यक्रम का संचालन भोला नाथ मिश्र द्वारा किया गया, समस्त अतिथियों का आभार ट्रस्ट सचिव दिलीप चौबे भाजपा मण्डल अध्यक्ष चुर्क द्वारा किया गया।

Previous Post

who is Vivek Lakra: उधार की किट से शुरुआत, एचआईएल का सबसे महंगा खिलाड़ी, कौन हैं विवेक लाकड़ा

Next Post

सोनभद्र. इटरनल ग्रेस चर्च पुसौली द्वारा येशु जन्मोत्सव समारोह आयोजित

Next Post

सोनभद्र. इटरनल ग्रेस चर्च पुसौली द्वारा येशु जन्मोत्सव समारोह आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.