@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता के नेतृत्व में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार व उत्पीड़न के खिलाफ बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका,
जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार उत्पीड़न के खिलाफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हस्तक्षेप करके बांग्लादेश के हिन्दुओं को सुरक्षा प्रदान करवाए जिससे बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिन्दुओं को राहत मिल सके।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला महासचिव रोहित कुमार ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां हिंदुओं की संख्या है भारत देश अगर हिंदुओं की सुरक्षा पर नहीं बोलेगा तो कौन बोलेगा भारत के प्रधानमंत्री जी को आगे आकर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री से वार्ता कर तत्काल बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार करने वालों दंडात्मक कार्यवाही करे
उक्त कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे सुन्नी गुप्ता रोहित भारतीय सुजीत गुप्ता शिवा बियार शिवम पुरी प्रियांशु कुमार किशन कुमार विजय गुप्ता