• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जेवरात लूट में शामिल आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जेवरात बरामद

JK Gupta by JK Gupta
December 20, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
160
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र….……


__बीते 15 नंबर को शक्तिनगर क्षेत्र में बंदूक के बल पर हुई थी लूट की घटना


__यूपी के सोनभद्र से नगर उटारी झारखंड तक गैंग ने लूट की घटना को दिया है अंजाम


Sonbhadra । थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, बीते दिनों सोनार से बंदूक के बल पर लूट की घटना में शामिल आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, पूछताछ में कई अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी है।

बीते 15 नवंबर को थाना शक्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत नकदी व जेवरात की लूट की घटना के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 191/25 धारा 304(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था, उक्त घटना के क्रम में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक के विशेष निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि पूर्व में बस स्टैण्ड, काली मन्दिर के पास हुई लूट की घटना मे शामिल अभियुक्त हैलीपैड रोड पर झरना बस्ती के आगे मोड़ के पास मौजूद है, जो किसी का इंतजार कर रहा है, उसके पास अवैध असलहा और लूट की घटना मे लूटा गया सोने-चांदी के जेवरात भी है।

उक्त सूचना पर दिनांक 20.12.2025 को समय करीब 01.10 बजे तत्काल थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर आकर घेराबंदी की गई, जिसमें पुलिस टीम से घिरता देख अभियुक्त के द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें 01 नफर अभियुक्त, बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त के पास घटनास्थल से 01 अदद पिस्टल .32 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस .32 बोर एवं लूटे गए जेवरात जिसमें 01 सफेद धातु की सिकड़ी, 08 जोड़ा पायल सफेद धातु, 01 पीस पायल सफेद धातु, 13 पीस तावीज सफेद धातु का (चौड़ा डिजाइन 05 व गोलाकार 08), 01 अदद बच्चे का चुड़िला सफेद धातु, 09 अदद बिछिया सफेद धातु, 04 अदद लाकेट सफेद धातु का, 01 जोड़ा चार तल्ला झुमका पीली धातु की, 01 अदद लाकेट पीली धातु की, 06 अदद नाक की रिंग पीली धातु की बरामदगी की गई तथा पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घायल अभियुक्त 01. साजन पुत्र राजन निवासी बस स्टैण्ड काली मन्दिर के पास थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष को ईलाज हेतु सीएचसी अनपरा भिजवाया गया है जहाँ वह ईलाजरत है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0- 191/25 धारा 309(4), 317(2),109(1) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम में बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

पूछताछ का विवरण :- पूछताछ के दौरान अभियुक्त साजन द्वारा बताया गया कि इस लूट की योजना रोशन के घर पर बनाई गई थी, जहाँ वह, सोनू, रोशन व रोहित चारों उपस्थित थे। योजना के तहत रोहित का कार्य सोनार द्वारा दुकान बंद कर घर के लिए निकलते ही फोन के माध्यम से सूचना देना था। घटना वाले दिन सोनार के दुकान बंद कर घर की ओर जाते समय रास्ते में रोशन व सोनू ने मिलकर उसे असलहा सटाकर भयभीत किया तथा जेवरात से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए। लूट में प्राप्त हिस्से में से मुझे जो हिस्सा मिला था, वह यही है। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त घटना के बाद रोशन व सोनू ने हम लोगों से कहा कि नगर उटारी, जिला गढ़वा (झारखण्ड) में भी इसी प्रकार की एक अन्य लूट की घटना कारित करनी है, किन्तु वह तथा रोहित उसमें नहीं गए। रोशन व सोनू ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक 29.11.2025 को नगर उटारी, जिला गढ़वा में एक सोनार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें उनके द्वारा फायरिंग की गई थी तथा सोनार को गोली भी लगी थी।

वांछित/फरार अभियुक्त का विवरण :-

  1. रोशन कुमार पुत्र विजय राम निवासी बस स्टैण्ड काली मन्दिर के पास थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
  2. सोनू पुत्र सदन राम निवासी बस स्टैण्ड काली मन्दिर के पास थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
  3. रोहित पुत्र राजेश राम निवासी बस स्टैण्ड काली मन्दिर के पास थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तारी टीम में ये लोग रहे शामिल : – थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे, चौकी प्रभारी बीना उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, उ0नि0 रंजीत कुमार, हे0का0 दिनेश भारती, का0 अमृत लाल

Previous Post

satwiksairaj rankireddy chirag shetty: अजेयरथ पर सवार सात्विक-चिराग की जोड़ी, वर्ल्ड टूर फाइनल्स के नॉकआउट में एंट्री

Next Post

सोनभद्र. दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी, नहीं रख रही घटनाएं

Next Post

सोनभद्र. दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी, नहीं रख रही घटनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • 9 साल की उम्र में ताइक्वांडो का ऐसा जुनून, स्टेट लेवल पर जीता गोल्ड मेडल, सुल्तानपुर की आयशा की प्रेरक कहानी
  • सोनभद्र. 1.41 करोड़ की लागत से बनेगा पंचायत उत्सव भवन, निर्माण को मिली मंजूरी
  • बीजपुर. हेड गर्ल का चुनाव दीपांजली पाण्डेय और हेड ब्वाय का चुनाव आयुष जायसवाल ने जीत दर्ज़ की
  • बीजपुर. गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की संपत्ति कुर्क, बीजपुर पुलिस ने ट्रक किया जब्त
  • डाला. भुगतान में देरी को लेकर प्रधानों की बैठक, आगामी 7 तारीख को डीएम से करेंगे मुलाकात

Breaking News

9 साल की उम्र में ताइक्वांडो का ऐसा जुनून, स्टेट लेवल पर जीता गोल्ड मेडल, सुल्तानपुर की आयशा की प्रेरक कहानी

9 साल की उम्र में ताइक्वांडो का ऐसा जुनून, स्टेट लेवल पर जीता गोल्ड मेडल, सुल्तानपुर की आयशा की प्रेरक कहानी
by Admin
August 6, 2026
0

Last Updated:August 06, 2026, 17:28 ISTsultanpur News: सुल्तानपुर की 9 वर्षीय खिलाड़ी अयात शाह ताइक्वांडो में अब तक गोल्ड मेडल...

Read moreDetails

सोनभद्र. 1.41 करोड़ की लागत से बनेगा पंचायत उत्सव भवन, निर्माण को मिली मंजूरी

by JK Gupta
August 6, 2026
0

@जे0 के0...... -- ग्राम पंचायत अरंगी में बनेगा पंचायत उत्सव भवन Sonbhadra। जनपद की ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio