• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

satwiksairaj rankireddy chirag shetty: अजेयरथ पर सवार सात्विक-चिराग की जोड़ी, वर्ल्ड टूर फाइनल्स के नॉकआउट में एंट्री

Admin by Admin
December 19, 2025
in खेल
0
satwiksairaj rankireddy chirag shetty: अजेयरथ पर सवार सात्विक-चिराग की जोड़ी, वर्ल्ड टूर फाइनल्स के नॉकआउट में एंट्री
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 19, 2025, 23:35 IST

satwiksairaj rankireddy chirag shetty: भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने अपने अजेय अभियान को जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां ग्रुप बी के अपने अंतिम मैच में मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी को हराकर सत्र के आखिरी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के नॉकआउट चरण में जगह बनाई.

अजेयरथ पर सवार सात्विक-चिराग की जोड़ी, वर्ल्ड टूर फाइनल्स के नॉकआउट में एंट्रीसात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

नई दिल्ली. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने विजय अभियान जारी राखए हुए BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स के नॉकआउट स्टेज में जगह पक्की कर ली है. इस भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को हांगझोऊ में ग्रुप बी के अपने आखिरी मैच में मलेशिया के अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी आरोन चिया और सोह वूई यिक को हराया. तीसरी वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग की जोड़ी ने पहला गेम हारने के बाद संयम और रणनीतिक सूझबूझ दिखाते हुए पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेताओं को 70 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 17-21, 21-18, 21-15 से हरा दिया. इस तरह वे सत्र के आखिरी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी हैं.

ग्रुप बी में सात्विक और चिराग की एकमात्र अजेय जोड़ी को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत थी. वे मलेशियाई खिलाड़ियों के खिलाफ जीत के रिकॉर्ड में 5-11 से पीछे थे. लेकिन उन्होंने अपनी रणनीति में बदलाव करके अपने विरोधियों को दबाव में लाकर हरा दिया. साल के आखिर में होने वाले बीडब्ल्यूएफ फाइनल्स में भारत की मौजूदगी कम ही रही है. पीवी सिंधू एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने यह खिताब जीता है. उन्होंने 2018 में महिला एकल का खिताब जीता था जबकि साइना नेहवाल 2011 में फाइनल में पहुंची थीं. युगल में ज्वाला गुट्टा और वी दीजू 2009 सुपर सीरीज फाइनल के मिश्रित युगल फाइनल में पहुंचे थे.

कैसा रहा मुकाबला?

मैच शुरू से ही बहुत रोमांचक था. दोनों टीमें सर्विस और रिटर्न पर ध्यान दे रही थीं ताकि एक-दूसरे को छका सकें. शुरुआत में मुकाबला बराबरी का रहा और स्कोर 6-6 पर पहुंच गया. इसके बाद मलेशियाई जोड़ी 9-6 से आगे निकल गई, लेकिन भारतीय जोड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 10-10 कर दिया. हालांकि, ब्रेक के समय मलेशिया के पास 11-10 की मामूली बढ़त थी. ब्रेक के बाद भारतीय खिलाड़ियों से कुछ गलतियां हुईं, जिसका फायदा उठाकर मलेशियाई जोड़ी 18-12 से आगे हो गई और उन्होंने पहला गेम आसानी से जीत लिया.

दूसरे गेम में वापसी
दूसरे गेम में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली. दोनों टीमें शटल को नीचे रखते हुए तेज हमले कर रही थीं. एक समय चिराग शेट्टी को खेल में देरी करने के लिए येलो कार्ड भी दिखाया गया, लेकिन इससे उनका हौसला नहीं टूटा. भारतीयों ने दमदार स्मैश की झड़ी लगा दी और दूसरा गेम जीतकर मैच को निर्णायक (तीसरे) गेम में पहुंचा दिया. इसी जीत के साथ उन्होंने नॉकआउट दौर में अपनी जगह भी पक्की कर ली.

तीसरे गेम की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाहट के साथ हुई, लेकिन सात्विक और चिराग ने जल्द ही 11-9 की बढ़त बना ली. इसके बाद उन्होंने मलेशियाई खिलाड़ियों को वापसी का मौका नहीं दिया. स्कोर 17-13 हुआ और फिर सात्विक के शानदार रिटर्न की बदौलत भारत को पांच मैच पॉइंट मिले. अंत में मलेशियाई खिलाड़ी की गलती से भारत ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.

साल के अंत में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है. पीवी सिंधु एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2018 में यह खिताब जीता था. साइना नेहवाल 2011 में फाइनल तक पहुंची थीं. ज्वाला गुट्टा और वी. दीजू 2009 में मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंचे थे.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

December 19, 2025, 23:31 IST

homesports

अजेयरथ पर सवार सात्विक-चिराग की जोड़ी, वर्ल्ड टूर फाइनल्स के नॉकआउट में एंट्री



Source link

Previous Post

सोनभद्र. अलाव में ज्वलनशील पदार्थ डालते ही भभक कर उठी लौ, दो लोग झुलसे,

Next Post

सोनभद्र. जेवरात लूट में शामिल आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जेवरात बरामद

Next Post

सोनभद्र. जेवरात लूट में शामिल आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जेवरात बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. आटा निर्माण इकाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए नमूने
  • सोनभद्र. 08 अगस्त को तेलंगाना के राज्यपाल का होगा सोनभद्र भ्रमण
  • शक्तिनगर. ऑपरेशन के बाद 11 माह के मासूम की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
  • सोनभद्र. खादी ग्रामोद्योग योजनाएं बनेंगी रोजगार का मजबूत माध्यम
  • बीजपुर. शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Breaking News

सोनभद्र. आटा निर्माण इकाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए नमूने

by JK Gupta
August 6, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra।  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में संचालित आटा निर्माण इकाइयों का सघन निरीक्षण करते...

Read moreDetails

सोनभद्र. 08 अगस्त को तेलंगाना के राज्यपाल का होगा सोनभद्र भ्रमण

by JK Gupta
August 6, 2026
0

@जे0 के0....... Sonbhadra। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का 08 अगस्त 2026 को सोनभद्र जनपद का भ्रमण प्रस्तावित है।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio